Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Jammu and kashmir:कुपवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस पलटने से 20 लोग हुए घायल

Jammu and kashmir:कुपवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस पलटने से 20 लोग हुए घायल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

kupwara News:जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मंगलवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा की खबर सामने आई है,यह हादसा कुपवाड़ा के हंदवाड़ा के वातायिन इलाके का है,जहा तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई,इस हादसे मे लगभग 20 लोग घायल हो गए है,घायलो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा उनका इलाज चल रहा है

पढ़ें :- 'राज्यों में नहीं, संसद में आए कानून, एनडीए में भी मतभेद', UCC पर उमर अब्दुल्ला ने उठाए सवाल

बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होने की वजह से अचानक पलट गई और देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई. राहत की बात यह है कि अब तक इस हादसे में एक भी मौत की खबर सामने नहीं आई है. फिलहाल, पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और घायलों की शिनाख्त करने में जुटी है.

Advertisement