मुंबई। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी वापसी के दम पर शुक्रवार को तीन मैचों की सीरीज में बारिश से बाधित पहले टी20 मैच में डीएलएस मेथड से आयरलैंड पर दो रन से जीत हासिल की।
पढ़ें :- विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज को हराकर 8वीं बार फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
11 महीने की चोट के बाद अपनी वापसी पर टीम का नेतृत्व करते हुए बुमराह ने नौ डॉट गेंदों के साथ 24 रन देकर 2 विकेट लिए और टी20 में डेब्यू करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा (2/32) के साथ एक मजबूत जोड़ी बनाई। टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने के बाद भारतीय टीम ने आयरलैंड को 7 विकेट पर 139 रन पर रोक दिया।11वें ओवर में 6 विकेट पर 59 रन बनाने के बाद मेजबान टीम के लिए हालात निराशाजनक लग रहे थे।
तब आयरलैंड की ओर से उनके नंबर 8 बैरी मैक्कार्थी ने शानदार रिकवरी करते हुए 33 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाकर टीम का कुल स्कोर 7 विकेट पर सम्मानजनक 139 रन तक पहुंचाया।ओवरकास्ट कंडीशन में मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के यशस्वी जयसवाल और रुतुराज गायकवाड़ ने साथ मिलकर 6.2 ओवर में 46 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की।
भारत के उप-कप्तान गायकवाड़ ने परिपक्वता दिखाई और मुश्किल दौर में टीम को संभाला। वो अच्छी तरह से जानते थे कि वे डीएलएस पार स्कोर से आगे थे। बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही थी और अंपायरों ने स्थानीय समयानुसार शाम 6.15 बजे खेल रद्द करने का फैसला किया। जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।