रांची, 30 जून। महाराष्ट्र में चले सियासी उलटफेर के बीच अब झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के विधायक भानु प्रताप शाही ने झारखंड सरकार पर बड़ा हमला बोला है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बुधवार को इस्तीफा देने के बाद भानु प्रताप शाही ने तंज कसते हुए सवालिया लहजे में ट्वीट कर पूछा- ”उद्धव तो गयो…अब तुम कब जाओगे”।
पढ़ें :- झारखंडः मैया सम्मान योजना हेमंत सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती
उद्धव तो गयो …
तुम कब जाओगे …— Bhanu Pratap Shahi (@ShahiPratap) June 29, 2022
गुरुवार को भानु प्रताप शाही ने एक और ट्वीट कर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि- ‘बस के पीछे पहले लिखा हुआ रहता था ” लटकले बेटा तो गईले बेटा ” अब कांग्रेस के साथ रहने वाले का भी वही हाल हो गया है’।
पढ़ें :- 9 सितंबर को ED के सामने पेश होंगे या नहीं ? हेमंत की पेशी को लेकर पसोपेश में सियासत !
बस के पीछे पहले लिखा हुआ रहता था " लटकले बेटा तो गईले बेटा " अब @INCIndia के साथ रहने वाले का भी वही हाल हो गया है ..@BJP4India @BJP4Jharkhand @dprakashbjp @dasraghubar @yourBabulal pic.twitter.com/z8WykFwVkz
— Bhanu Pratap Shahi (@ShahiPratap) June 30, 2022
तो वहीं बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी कहा था कि जिस तरह के हालात महाराष्ट्र में बने हैं, ठीक उसी तरह से झारखंड में भी JMM-कांग्रेस-RJD गठबंधन सरकार की भी हालत हो सकती है।
CM सोरेन और अमित शाह की मुलाकात
पढ़ें :- ईडी द्वारा भेज गए समन पर सियासत, सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा-पूरे देश की बत्ती गुल कर देंगे
कुछ दिन पहले ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की थी, जिसके बाद सियासी गलियारों में चर्चा और जोर पकड़ रही है।
असमंजस में द्रौपदी मुर्मू को लेकर JMM?
हालांकि सीएम सोरेन की अमित शाह के साथ मुलाकात ऐसे समय में हुई जब JMM इस बात को लेकर असमंजस में है कि क्या उसे बीजेपी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिए या नहीं?। बतादें कि द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। इस बीच राज्य में कांग्रेस के साथ उसके गठबंधन में दरार भी आ गई है। ख़बर ये भी है कि कांग्रेस के 16 विधायकों में से कई पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। कांग्रेस के टूटने पर आजसू, NCP और निर्दलीय भी बीजेपी के पाले में जा सकते हैं।
देखें झारखंड में किस पार्टी के पास कितनी सीटें?
जानकारी के मुताबिक लंबित मामलों में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोषी पाए जाते हैं तो बीजेपी झारखंड में भी मोर्चा मार सकती है। बतादें कि झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन ने 2019 में आदिवासी बेल्ट में 28 में से 25 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी 2 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई थी। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में JMM के 30, कांग्रेस के 16 और बीजेपी के 25 विधायक हैं।