Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Jharkhand : भ्रष्टाचार को लेकर बोले निशिकांत दुबे- झारखंड में एक और हूल की जरूरत

Jharkhand : भ्रष्टाचार को लेकर बोले निशिकांत दुबे- झारखंड में एक और हूल की जरूरत

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

दुमका, 01 जुलाई। भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड में एक और हूल की जरुरत है। ये कहना है आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोर्ट में पेशी पर पहुंचे गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे का।

पढ़ें :- राजस्थान के बाद पश्चिम बंगाल में सीएम भजनलाल शर्मा का जादु, रोड शो में उत्साहित दिखी जनसभा

वहीं प्रदेश में ED की कार्रवाई पर सांसद दुबे ने कहा कि ईडी की कार्रवाई उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। मंगलवार को सुनवाई है। कोर्ट जो फैसला करेगी जनता के हित में होगा। देवघर हवाई अड्डा का उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि पीएम मोदी 12 जुलाई को देवघर आ रहे हैं। ये संथाल परगना के लिए सौभाग्य की बात है। संथाल परगना को राज्य का दूसरा एयरपोर्ट और एम्स मिल रहा है। कई रेलवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन होगा। दुमका में पाईप लाईन का भी शिलान्यास होगा।

पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल ने दी सफाई- मेरी सबसे बड़ी संपत्ति मेरी ईमानदारी है, भाजपा मुझे बदनाम कर रही

आदर्श आचार संहिता मामले में दुबे को जमानत

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में सांसद निशिकांत दूबे को 5 हजार के मुचलके पर कोर्ट ने जमानत देकर राहत दी है। जमानत जेएम वन शैलेंद्र कुमार नापित के न्यायालय ने दी। अधिवक्ता मनोज कुमार साह ने बताया कि गोड्डा जिला के आचार संहिता उल्लंघन मामले में सांसद को जमानत मिली है। नगर थाना कांड संख्या 96/19 में भादवी की धारा 171 में न्यायालय ने संज्ञान लिया था, जिसमें सांसद की पेशी हुई। न्यायालय ने 5 हजार निजी मुचलके पर सांसद को जमानत दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी समेत बीजेपी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पढ़ें :- भाजपा ने सबको चौंकाते हुए मोहन यादव पर जताया भरोसा, बनाए गए MP के नए CM, नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा के स्पीकर बनें
Advertisement