धर्म, अध्यात्म और सांस्कृतिक नगरी काशी अपनी समृद्ध परंपराओं के साथ-साथ खानपान के लिए भी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने काशी के पारंपरिक स्वाद को ओडीओसी ‘एक जनपद एक व्यंजन’ के माध्यम से बनारस के स्वादिस्ट प्रसिद्ध व्यंजनों को देश-दुनिया के बाजार तक पहुंचाने की खास पहल की है। बनारसी पान, लौंगलता की मिठास और तिरंगा बर्फी काशी की समृद्ध खानपान परंपरा की विशिष्ट पहचान अब देश ही नहीं विदेश में भी धूम मचाने को तैयार है।
पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय मथुरा दौरा, 3 और 4 सितंबर को रहेंगे जिले में
25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026
ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 (यूपीआईटीएस) में पहली बार ‘एक जनपद एक व्यंजन’ के लिए विशेष फूड कोर्ट तैयार किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के पारंपरिक व्यंजनों को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाने की पहल की जा रही है। ट्रेड शो में प्रदेश के कई खास स्थानीय पकवानों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें काशी के पारंपरिक व्यंजनों को प्रमुख स्थान दिया गया है। काशी का यह अनोखा स्वाद अब देश की सीमाओं से बाहर विदेशी मंचों तक पहुंचने की तैयारी में है, तो यह केवल व्यापार के विस्तार की कहानी नहीं होगी, बल्कि काशी की विशिष्ट खानपान संस्कृति को वैश्विक पहचान भी मिलेगी।
ओडीओसी के माध्यम से भी बनारसी स्वाद को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की योगी सरकार की खास पहल
कारीगरों का चयन ओडीओसी योजना के तहत किया गया है। उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने जानकारी देते हुए बताया कि वाराणसी से इस आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए चार लोगों का चयन किया गया है। इनमें तिरंगा बर्फी के दो, बनारसी पान का एक और लौंगलता का एक उद्यमी शामिल है। चयनित चारों उद्यमी एक सहयोगी के साथ अपने पारंपरिक उत्पादों के साथ ट्रेड शो में पहुंचेंगे। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि चयनित उद्यमियों को ट्रेड शो में निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराया जाएगा। यहां वे अपने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री कर सकेंगे। इसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को नए बाजार उपलब्ध कराने के साथ उद्यमियों को बड़े व्यापारिक अवसरों से जोड़ना है। इस पहल से पीढ़ियों से चले आ रहे इन पारंपरिक उत्पादों को स्थानीय बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी नई पहचान मिलेगी।
ट्रेड शो में शामिल होने वाले कारोबारियों में उत्साह, बोले व्यापार बढ़ाने के साथ मिलेगी वैश्विक पहचान
ट्रेड शो में आने वाले खरीददार इन उत्पादों का स्वाद लेने के साथ ही स्थानीय उद्यमियों से सीधे संपर्क कर सकेंगे। पान कारोबारी दीपक गुप्ता ने कहा, “यूपीआईटीएस में बनारसी पान की शान देखने को मिलेगी। हम लोगों को विश्वास है कि आने वाले समय में इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन के माध्यम से इवेंट कंपनियों और कारोबारियों से ऑर्डर मिलेंगे। इससे बनारसी पान की पहचान और इसकी मांग देश-दुनिया में और बढ़ेगी।” मिठाई कारोबारी अनुज यादव ने कहा, “योगी सरकार ने हम जैसे स्थानीय कारोबारियों को व्यापार बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच दिया है। देश-विदेश से लोग इस आयोजन में आएंगे। इससे वाराणसी की खास पहचान वाली लौंगलता को देश-दुनिया के सामने पेश करने और लोगों को इसका स्वाद चखाने का विशेष अवसर मिलेगा।” तिरंगा बर्फी बनाने वाले चन्द्रबली यादव ने कहा, “तिरंगा बर्फी देश की शान और बनारस की पहचान है। इससे न सिर्फ बनारसी मिठाई का प्रचार-प्रसार होगा बल्कि हमारे व्यापार को भी बढ़ावा भी मिलेगा।” मिठाई कारोबारी राजीव सिंह ने उत्साह भरे लहजे में कहा कि ऐसे बड़े आयोजन में हमारे जैसे छोटे स्थानीय कारोबारियों का शामिल होना गर्व की बात है, यह व्यापार को विस्तार देने और नए बाजार से जुड़ने का बहुत अच्छा और बड़ा मंच है।
पढ़ें :- रक्षाबंधन के अवसर पर इकलौती बुआ से मुलाकात करने इटावा पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।