Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जानिए कौन है लखनऊ कोर्ट में संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा को गोली मारने वाला विजय, 2016 में लगा था पॉक्सो एक्ट

जानिए कौन है लखनऊ कोर्ट में संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा को गोली मारने वाला विजय, 2016 में लगा था पॉक्सो एक्ट

By Rajni 

Updated Date

जौनपुर। लखनऊ के सिविल कोर्ट में पश्चिम यूपी के अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी बदमाश विजय यादव (25) पर 2016 में पॉक्सो एक्ट भी लग चुका है। वह एक किशोरी को भगाने के मामले में कुछ महीने तक हवालात में भी था। वह बीकॉम पास है।

पढ़ें :- हमीरपुर में युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान, परिजनों में कोहराम

विजय जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। आजमगढ़ जिले की सीमा से सटा सुल्तानपुर उसका पैतृक गांव है। 2020 में उस पर महामारी एक्ट का मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

केराकत के सुल्तानपुर गांव निवासी श्यामा यादव के चार पुत्रों में विजय दूसरे नंबर का है। विजय मुंबई में रहता था। वह जरायम की दुनिया में कैसे पहुंचा। इसकी जानकारी न तो गांव वालों को है और न ही परिवार में किसी को। विजय के दो भाई छोटे पढ़ाई करते हैं। विजय यादव मुंबई के एक पाइप बनाने वाली कंपनी में काम करता था। वहां से मार्च में घर आया। दो-तीन दिन बाद बताया कि लखनऊ में कुछ काम है, वहां जाना है।

आरोपी विजय ने बीकॉम तक की शिक्षा ली है  

वहां से 10 मई को मामा की पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए गांव बीरमपुर थाना केराकत आया था। शादी में शिरकत करने के बाद 11 मई को फिर लखनऊ चला गया। इसके बाद परिवार में किसी से संपर्क नहीं हुआ। मां निर्मला ने बताया कि 15 मई को जब वह मायके गई थी, तभी विजय का फोन आया था, उसके बाद मोबाइल फोन बंद बताता रहा। वह बीकॉम पास है।

पिता की देवगांव (आजमगढ़) में मिठाई की दुकान थी

पढ़ें :- मानवता हुई शर्मसारः युवक ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, केस दर्ज

विजय ने 2012 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। इसके बाद जौनपुर से इंटर और यहीं के मो. हसन पीजी कॉलेज से बीकॉम किया है। उस समय विजय के पिता श्याम की देवगांव (आजमगढ़) में मिठाई की दुकान थी। दुकान पर विजय भी कभी-कभी ही आता था। वहीं पर किसी किशोरी से संपर्क हो गया और दोनों भाग गए।

सीओ केराकत गौरव शर्मा ने कहा कि अभी तक विजय यादव के खिलाफ दो मुकदमे सामने आए हैं। पहला आजमगढ़ के देवगांव में पॉक्सो एक्ट और दूसरा 2020 में महामारी एक्ट के तहत केराकत में दर्ज किया गया था। फिलहाल कोई बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। लखनऊ की टीम पूछताछ कर रही है।

Advertisement