1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. चारा घोटाला:लालू यादव जल्द इलाज के लिए जाएंगे सिंगापुर, कोर्ट ने दिया पासपोर्ट जारी करने का आदेश

चारा घोटाला:लालू यादव जल्द इलाज के लिए जाएंगे सिंगापुर, कोर्ट ने दिया पासपोर्ट जारी करने का आदेश

चारा घोटाले के पांच मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए जल्द सिंगापुर जाएंगे, सुनवाई के बाद सीबीआई कोर्ट ने पासपोर्ट जारी करने का आदेश दिया है

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो सह चारा घोटाले के पांच मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद इलाज के लिए सिंगापुर जा सकेंगे. उनके आवेदन पर शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता ने इलाज के लिए सिंगापुर ले जाने के लिए पासपोर्ट जारी करने का अनुरोध किया हैं, साथ ही कहा कि कम से कम जाने की तारीख से 2 महीने का समय दिया जाए. वहां से लौटने के बाद पासपोर्ट पुनः कोर्ट में जमा कर दिया जाएगा.

पढ़ें :- “₹7 की ब्लड टेस्ट और ₹25 की ECG!”- ख़ान सर का पटना अस्पताल: सस्ता इलाज, बड़ा मकसद

अदालत ने सुनवाई के बाद पासपोर्ट जारी करने का आदेश दिया. वहां के डॉक्टर ने 24 सिंतबर को अप्वाइंटमेंट की तारीख दी है. शर्त के तहत उनका पासपोर्ट सीबीआई कोर्ट में जमा है. पासपोर्ट जारी करने को लेकर उनके वकील प्रभात कुमार ने 13 सितंबर को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में अर्जी दाखिल की थी.लालू प्रसाद ने अपना पासपोर्ट नवीकरण के बाद सीबीआई कोर्ट में बीते 31 अगस्त को जमा किया था.उनका पासपोर्ट 12 अगस्त 2022 को नवीकरण हुआ था.पासपोर्ट की वैधता 11 अगस्त 2023 तक है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com