1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. नेता प्रतिपक्ष ने महागठबंधन की सरकार पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें

नेता प्रतिपक्ष ने महागठबंधन की सरकार पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के लिए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को बिहार की जनता के स्वास्थ्य की चिंता है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के लिए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को बिहार की जनता के स्वास्थ्य की चिंता है।

पढ़ें :- पाकिस्तान पर बड़ा जल संकट? रवि नदी परियोजना से बदलेगा समीकरण

तेजस्वी यादव द्वारा चुनावी सभा में लालू जी के स्वास्थ्य पर दिए गए भावनात्मक बयान पर उन्होंने कहा कि भाजपा भी चाहती है कि लालू जी शीघ्र स्वस्थ हों, लेकिन महागठबंधन की सरकार ने 100 दिन में सूबे के स्वास्थ्य को ही खराब कर दिया है। भाजपा के लिए बिहार का स्वास्थ्य सर्वोपरी है। चाचा-भतीजा मिलकर कुढ़नी की जनता को झांसा दे रहे हैं। अब आम जनता इस झांसे में पड़ने वाले नहीं हैं।

सिन्हा ने कहा कि राज्य में नशाबंदी अभियान की जरूरत है। शराबबंदी का हश्र लोग देख रहे हैं। शराबबंदी असफल होने के कारण की समीक्षा कर उस पर काम किया जाना चाहिए था। लेकिन लंबी लंबी बातें के अलावे शराबबंदी में कोई उपलब्धि या नहीं हुई है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि गोपालगंज में इनका उम्मीदवार दारू कंपनी का मालिक था। ढकोसला और पाखंड की हद तब हो जाती है जब तेजस्वी के दारू वाले उम्मीदवार के समर्थन में मुख्यमंत्री नहीं जाते हैं। लेकिन अपना दारूवाला उम्मीदवार के पक्ष में कुढ़नी आते हैं।

सिन्हा ने कहा कि कुढ़नी का जनादेश नीतीश कुमार को बड़ा संदेश देने जा रहा है। महागठबंधन में भगदड़ मचेगी। 2023 में इनकी सरकार नहीं रहेगी। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अगर हिम्मत है, तो मुख्यमंत्री विधानसभा भंगकर नया जनादेश ले। पता चल जाएगा की राज्य की जनता अब इनको बर्दाश्त नहीं करेगी।

पढ़ें :- क्यों सुल्ताना का सपना हर किसी को पढ़ना चाहिए- भले ही आप साहित्य से दूर हों-

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com