1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ के मैरिज लॉन में घुसा तेंदुआ, मंडप से भागे दूल्हा – बाराती, 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हुआ रेस्क्यू

लखनऊ के मैरिज लॉन में घुसा तेंदुआ, मंडप से भागे दूल्हा – बाराती, 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हुआ रेस्क्यू

लखनऊ की एक शादी में तेंदुआ ने अपने तांडव से दहशत फैला दी। दूल्हा दुल्हन फोटो शूट करा रहे रहे थे तभी तेंदुआ मैरिज लॉन में घुसा और सबकी सांसे बढ़ा दी।

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। लखनऊ की एक शादी में तेंदुआ ने अपने तांडव से दहशत फैला दी। दूल्हा दुल्हन फोटो शूट करा रहे रहे थे तभी तेंदुआ मैरिज लॉन में घुसा और सबकी सांसे बढ़ा दी। दूल्हा दुल्हन घराती बाराती पंडित सबको मैरिज लॉन छोड़ भागना पड़ा। पुलिस पहुंची वन विभाग की टीम भी पहुंची। रात 8 बजे से ऑपरेशन चला लेकिन तेंदुए की दहशत बनी रही। लगभग 8 घंटे बाद साढ़े 3 बजे वन विभाग की टीम ने तेंदुए को दबोच लिया। और फिर दूल्हा दुल्हन की शादी की रस्में शुरू हुई। खुद दूल्हे ने बताया कि तेंदुआ इतना खतरनाक था कि उसने पुलिस वाले पर तो झपट्टा मारा ही ड्रोन कैमरे पर भी पंजे से वार किया।

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?

पढ़ें :- हरदोई में दो युवतियों की गहरी दोस्ती बनी चर्चा का विषय, साथ रहने की जिद ने मचाया हड़कंप

आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ के बुद्धेश्वर के पास एमएम लॉन में आलमबाग निवासी डाइटीशियन दूल्हे की शादी थी। जयमाल होने वाला था उससे पहले मैरिज लॉन में तेंदुआ घुसा जिसके बाद शादी की रस्में और खाना तक छोड़ सबको भागना पड़ा। तेंदुए को पकड़ने में लगभग रात बीत गई। बाराती घराती सब घर चले गए। हालांकि तेदुआ पकड़े जाने के बाद दूल्हा दुल्हन की शादी की रस्में शुरू हुई और लगभग सुबह 10 बजे शादी संपन्न हुई। परिजनों का कहना है कि शादी में बड़ा विघ्न पड़ा लेकिन इतनी गनीमत है कि तेंदुआ किसी को नुकसान नहीं पहुंचा पाया। देर ही सही दूल्हा दुल्हन एक हो गए। तेंदुए ने आकर जिंदगी में एक याद जोड़ दी। जो शायद ही किसी के साथ घटी हो।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com