लखनऊ। लखनऊ की एक शादी में तेंदुआ ने अपने तांडव से दहशत फैला दी। दूल्हा दुल्हन फोटो शूट करा रहे रहे थे तभी तेंदुआ मैरिज लॉन में घुसा और सबकी सांसे बढ़ा दी। दूल्हा दुल्हन घराती बाराती पंडित सबको मैरिज लॉन छोड़ भागना पड़ा। पुलिस पहुंची वन विभाग की टीम भी पहुंची। रात 8 बजे से ऑपरेशन चला लेकिन तेंदुए की दहशत बनी रही। लगभग 8 घंटे बाद साढ़े 3 बजे वन विभाग की टीम ने तेंदुए को दबोच लिया। और फिर दूल्हा दुल्हन की शादी की रस्में शुरू हुई। खुद दूल्हे ने बताया कि तेंदुआ इतना खतरनाक था कि उसने पुलिस वाले पर तो झपट्टा मारा ही ड्रोन कैमरे पर भी पंजे से वार किया।
पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग
ब्रेकिंग लखनऊ
लखनऊ में शादी समारोह में घुसा तेंदुआ
राजधानी लखनऊ के बुद्धेश्वर एमएम लॉन में घुसा तेंदुआ
जिसके बाद समारोह में मच गई भगदड़
पढ़ें :- Kanpur : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल, Video वायरल
सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने मैरिज हॉल कराया खाली
तेंदुए ने वन विभाग के एक कर्मचारी को कर दिया घायल
वन विभाग की टीम ने… pic.twitter.com/JA9XbA8xJz
— India Voice (@indiavoicenews) February 13, 2025
पढ़ें :- प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केक काटकर PM मोदी का मनाया जन्मदिन
आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ के बुद्धेश्वर के पास एमएम लॉन में आलमबाग निवासी डाइटीशियन दूल्हे की शादी थी। जयमाल होने वाला था उससे पहले मैरिज लॉन में तेंदुआ घुसा जिसके बाद शादी की रस्में और खाना तक छोड़ सबको भागना पड़ा। तेंदुए को पकड़ने में लगभग रात बीत गई। बाराती घराती सब घर चले गए। हालांकि तेदुआ पकड़े जाने के बाद दूल्हा दुल्हन की शादी की रस्में शुरू हुई और लगभग सुबह 10 बजे शादी संपन्न हुई। परिजनों का कहना है कि शादी में बड़ा विघ्न पड़ा लेकिन इतनी गनीमत है कि तेंदुआ किसी को नुकसान नहीं पहुंचा पाया। देर ही सही दूल्हा दुल्हन एक हो गए। तेंदुए ने आकर जिंदगी में एक याद जोड़ दी। जो शायद ही किसी के साथ घटी हो।