1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Maharashtra Accident: गोवा-मुंबई हाईवे पर ट्रक से कार की भीषण टक्कर, बच्चे समेत 9 की मौत

Maharashtra Accident: गोवा-मुंबई हाईवे पर ट्रक से कार की भीषण टक्कर, बच्चे समेत 9 की मौत

एक और भयंकर सड़क हादसा महाराष्ट्र से सामने आ रहा है जहां मुंबई-गोवा हाईवे पर एक तेज़ रफ्तार ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में एक बच्चे सहित 9 लोगों की मौत हो गई है जिसमें पांच पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Maharashtra Accident: एक और भयंकर सड़क हादसा महाराष्ट्र से सामने आ रहा है जहां मुंबई-गोवा हाईवे पर एक तेज़ रफ्तार ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में एक बच्चे सहित 9 लोगों की मौत हो गई है जिसमें पांच पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब पांच बजे मानगांव के पास हाईवे पर हुआ. पुलिस ने बताया कि जब ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था तो कार रत्नागिरी जिले के गुहागर की ओर जा रही थी. उसी दौरान ये टक्कर हुई.

पढ़ें :- बॉलीवुड-साउथ का बड़ा धमाका! Salman Khan के साथ सुपरहीरो फिल्म में नजर आ सकती हैं Samantha Ruth Prabhu

पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने जानकारी दी कि अब राजमार्ग पर यातायात बहाल हो गया है और घटना की जांच की जा रही है. शवों को मानगांव उपजिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है. पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर है.

बता दें कि सुबह-सुबह हुए इस हादसे के कारण मुंबई-गोवा राजमार्ग पर यातायात कुछ देर के लिए रुका रहा. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का मुआयना किया और यातायात सुचारू किया. साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि हादसे में मरने वाले लोग कहां के थे. वहीं सिंधुदुर्ग जिले के कंकावली में भी एक भयानक हादसा हो गया. बस पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com