Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. महाराष्ट्र की नई सरकार में शिंदे होंगे डिप्टी सीएम, देखें कैबिनेट की संभावित लिस्ट

महाराष्ट्र की नई सरकार में शिंदे होंगे डिप्टी सीएम, देखें कैबिनेट की संभावित लिस्ट

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 30 जून 2022। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार के खिलाफ खड़े हुए बागियों ने नई सरकार बनने के रास्ते को साफ कर दिया है। अब महाराष्ट्र में भाजपा व एकनाथ शिंदे गुट के द्वारा गठजोड़ कर नई सरकार बनने की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसी बीच नई सरकार में मंंत्रियों के एक संभावित लिस्ट देखने को मिल रही है। इसके मुताबिक एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। जबकि शिवसेना से बागी हुए 12 विधायकों को मंत्रीपद भी दिया जा सकता है।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?

वैसे अभी मुंबई में भाजपा और गोवा में एकनाथ शिंदे गुट की बीच बैठकों का दौर चल रहा है। शिंदे आज अपने बागी साथियों व निर्दलीय विधायकों का समर्थन पत्र लेकर आएंगे।

महाराष्ट्र कैबिनेट में भाजपा में किसे क्या पद मिलेगा?

किन्हें बनाया जा सकता है राज्य मंत्री

एकनाथ शिंदे ग्रुप में कैबिनेट मंत्री कौन हो सकते हैं?

पढ़ें :- Noida Salary Protest: महंगाई से परेशान कर्मचारियों का विरोध तेज

एकनाथ गुट से कौन हो सकते हैं राज्य मंत्री

भाजपा की ओर से महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के घर सागर बंगले में कोर कमेटी की बैठक हो रही है। इस बैठक में राज्य के भाजपा प्रभारी सीटी रवि, गिरीश महाजन, पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल, व अन्य मौजूद हैं।

Advertisement