UP News : ये तस्वीरें मेरठ के खरखोदा थाना क्षेत्र के ग्राम पांची से सामने आईं, जहां बारिश होते ही अंडरपास पानी से लबालब हो जाता है।✍️Ali
Updated Date
Meerut : ये तस्वीरें मेरठ के खरखोदा थाना क्षेत्र के ग्राम पांची से सामने आईं, जहां बारिश होते ही अंडरपास पानी से लबालब हो जाता है।अंडरपास में पानी भरने के कारण ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे बड़ी चिंता बच्चों की सुरक्षा को लेकर है।
यह भी पढ़ें : संसद में अटका महिला आरक्षण कानून, लाल किले से PM मोदी की अपील- सभी दल मिलकर दूर करें अड़चन
पानी के बीच से रास्ता पार करने के दौरान हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों बताया कि हर साल बारिश के मौसम में यही समस्या सामने आती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने मेरठ जिलाधिकारी और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि अंडरपास में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, बरसात के दिनों में ग्रामीणों और छात्रों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
✍️Ali
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।