Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra News: रेजिडेंट डॉक्टरों ने आज से हड़ताल का किया ऐलान , इमरजेंसी के अलावा सभी सेवाएं बंद

Maharashtra News: रेजिडेंट डॉक्टरों ने आज से हड़ताल का किया ऐलान , इमरजेंसी के अलावा सभी सेवाएं बंद

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Mumbai News: महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर आज सोमवार से हड़ताल शुरू कर दिया है,हड़ताल के ऐलान के साथ ही डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाओं के अलावा सभी सेवाएं बंद करने का भी ऐलान किया है,आज राज्यभर के सरकारी और BMC अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर है,इसके लिए प्रदेश भर में डॉक्टरों के हड़ताल के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं

पढ़ें :- PM मोदी आज रहेंगे पश्चिम बंगाल दौरे पर , भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में करेंगे चुनावी जनसभा

मिली जानकारी के अनुसार पूरे राज्य से लगभग 7000 डॉक्टर हड़ताल में हिस्सा लेंगे,इसके पहले उन्होंने अपनी मांगें पूरी नहीं होने पर 2 जनवरी से हड़ताल में जाने की चेतावनी दी थी.हड़ताल से निपटने के लिए सरकार ने भी सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर रखा है. इसके लिए सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में विशेष इंतजाम किए गए हैं.

 
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टर लंबे समय से कई मांगों को उठाते रहे हैं. रेजिडेंट डॉक्टरों ने बताया कि उनकी कई मांगे हैं. जिसमें मुख्यतः वरिष्ठ रेजिडेंट के लिए नए पद सृजित करना, 7वें वेतन आयोग के अनुसार डीए, सरकार द्वारा कोविड सेवा बकाया का भुगतान, सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के वेतन में असमानता दूर करना शामिल हैं. रेजिडेंट डॉक्टरों ने सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के 1 हजार 432 पदों को सृजित करने की मांग की है. इसके अलावा उनकी अन्य मांगों में महंगाई भत्ते का तत्काल वितरण, सभी रेजिडेंट डॉक्टरों को समान वेतन लागू करना शामिल है.

Advertisement