Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘आप जैसे लोग वही सुनेंगे, जो…’, किरेन रिजिजू पर मल्लिकार्जुन खरगे का हमला

‘आप जैसे लोग वही सुनेंगे, जो…’, किरेन रिजिजू पर मल्लिकार्जुन खरगे का हमला

By HO BUREAU 

Updated Date

Mallikarjun Kharge

Mallikarjun Kharge : संसद के मानसून सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है, विपक्ष की मांग है कि अमित शाह सदन में आएं और बयान दें। इसी कड़ी में मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को किरेन रिजिजू पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि आप जैसे लोग वही सुनेंगे, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृह मंत्री अमित शाह कहेंगे।

पढ़ें :- DUSU Result 2026: ABVP की जीत पर जश्न, हार के बाद NSUI का पलटवार, कहा - हम चुनाव हारे नहीं, कोर्ट जाएंगे

हमारी मांग है कि अगर चर्चा होगी, तभी समाधान निकलेगा। अगर चर्चा नहीं होगी तो वे घर बैठकर बयान देंगे या चुप रहेंगे, यह कैसे हो सकता है? संसद का अपमान हो रहा है। संसद शुरू हुए इतने दिन हो गए, लेकिन वे सदन में नहीं आ रहे हैं। हम चर्चा के लिए तैयार हैं, फिर सरकार क्यों नहीं आ रही?”

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि क्या आपमें कोई स्वतंत्र फैसला लेने की भी हिम्मत है? उन्होंने कहा कि हम राम के विरोधी क्यों होंगे? हम सिर्फ यह पूछ रहे हैं कि राम के नाम पर जुटाया गया चंदा कहां गया? सोना, चांदी और दूसरे चढ़ावे कहां हैं? हम ट्रस्ट की 70 एकड़ जमीन से जुड़ी कथित गड़बड़ियों पर सवाल उठा रहे हैं। अगर हम भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते हैं तो हमें राम विरोधी और देश विरोधी कहा जाता है।”

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi on PM Modi : ‘वो छात्रों को माफ करने वाले कौन होते हैं…’, PM मोदी पर राहुल गांधी का हमला

प्रियंका गांधी ने कहा, संदेश यह है कि जो लोग सत्ता में हैं। उनकी लोगों के प्रति जिम्मेदारी है। यह लोकतंत्र है, तानाशाही नहीं है और न ही कोई राज दरबार है। अगर कुछ हुआ है, पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ, आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज हुआ तो इसकी जिम्मेदारी किसी की तो होनी चाहिए। किसी ने तो इसका आदेश दिया होगा, इसलिए जिम्मेदारी लीजिए। यही इस देश की परंपरा रही है।

पढ़ें :- 'देश के पूरे सिस्टम पर कुछ लोगों का कब्जा...', छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी
नोट (डिस्क्लेमर)

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

Avinay Mishra

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

 

पढ़ें :- गोवा : 3.96 करोड़ के ड्रग तस्करी मामले में ईडी की कार्रवाई, पांच आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन शिकायत दायर

 

Advertisement