1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुराः एक साल पहले की कान्हा से शादी, अब धूमधाम से मनाई सालगिराह, PHD धारक प्रिया क्राइम ब्रांच में रह चुकी हैं SI

मथुराः एक साल पहले की कान्हा से शादी, अब धूमधाम से मनाई सालगिराह, PHD धारक प्रिया क्राइम ब्रांच में रह चुकी हैं SI

बृज में यूं तो अनन्य भक्त हुए हैं। जिन्होंने अपने कान्हा को अलग अलग रूप में प्रेम किया। लेकिन आज हम आपको ऐसी कृष्ण भक्त से मिलाते हैं। जिन्होंने राधा सा प्रेम और मीरा सी भक्ति इस कलयुग में की। फरीदाबाद की रहने वाली कृष्ण भक्त प्रिया की प्रीत ऐसी लगी कि उन्होंने सब कुछ छोड़कर एक साल पहले वृंदावन में भगवान के साथ सात फेरे लिए।

By Rakesh 

Updated Date

मथुरा। बृज में यूं तो अनन्य भक्त हुए हैं। जिन्होंने अपने कान्हा को अलग अलग रूप में प्रेम किया। लेकिन आज हम आपको ऐसी कृष्ण भक्त से मिलाते हैं। जिन्होंने राधा सा प्रेम और मीरा सी भक्ति इस कलयुग में की। फरीदाबाद की रहने वाली कृष्ण भक्त प्रिया की प्रीत ऐसी लगी कि उन्होंने सब कुछ छोड़कर एक साल पहले वृंदावन में भगवान के साथ सात फेरे लिए।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

अब शादी की डेट यानि एनिवर्सरी पर धूमधाम से वृंदावन में पहली एनिवर्सरी मनाई। वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण से प्रिया ने पिछले साल 29 नवंबर 2022 को पूरे रीति रिवाज से शादी की थी। अब बुधवार को एनिवर्सरी मनाई। एनिवर्सरी भी समान्य तरीके से नहीं, बाकायदा इसके लिए होटल की बुकिंग हुई। सजावट की गई। मेहमानों को न्योता दिया गया।

भगवान कृष्ण की मूर्ति को पहले एक मुरली और मोर पंख से सजाया, फिर पहनाया सेहरा 

भगवान कृष्ण की मूर्ति को पहले एक मुरली और मोर पंख से सजाया गया। उनको सेहरा पहनाया गया। भगवान का यह रूप देख कर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। प्रिया मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली है। जब वह 6 वर्ष की थी, तभी से अपने परिवार वालों के साथ वृंदावन आती थी।

प्रिया ने MBA फिर PHD की। प्रिया क्राइम ब्रांच में SI के पद पर भी रह चुकी हैं। प्रिया ने कहा कि कुछ दिन की नौकरी के बाद ही मन लड्डू गोपाल जी में लगने लगा और फिर नौकरी छोड़ दी। प्रिया ने बताया कि उन्होंने आखिर अपने 14 वर्ष से जो प्यार लड्डू गोपाल जी से किया, उन्हें पिछली साल शादी कर अपना बनाकर पूरा हो गया।

पढ़ें :- वाराणसी में विवाद और हाल-फिलहाल की घटनाएँ: क्या असल में क्या हो रहा है?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com