अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर के एक अस्पताल में भीषण आग लग गई। आग लगने से वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गय़ा। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आग अस्पताल के बेसमेंट में लगी। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब 100 मरीजों को अस्पताल से सुरक्षित निकाल लिया।
पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: केजीएमयू में भर्ती 5 बच्चों को मिली छुट्टी
साहीबाग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े चार बजे राजस्थान हॉस्पिटल के बेसमेंट में आग लग गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अभी भी अस्पताल के बेसमेंट से लगातार धुंआ निकल रहा है। उन्होंने कहा कि करीब सौ मरीजों को एहतियात के तौर पर अस्पताल से बाहर ले जाया गया है। अस्पताल का संचालन एक परमार्थ ट्रस्ट करता है।