1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Meerut : बहन से छेड़-छाड़ करने वाले शख्स को भाई ने उतारा मौत के घाट, पुलिस मुठभेड़ में भाई गिरफ़्तार

Meerut : बहन से छेड़-छाड़ करने वाले शख्स को भाई ने उतारा मौत के घाट, पुलिस मुठभेड़ में भाई गिरफ़्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना लोहिया नगर थाना क्षेत्र से बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक बहन से छेड़-छाड़ करने वाले आरोपी को भाई ने गोली मारकर कर मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जिसको पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ़्तार कर लिया है।

By up bureau 

Updated Date

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना लोहिया नगर थाना क्षेत्र से बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक बहन से छेड़-छाड़ करने वाले आरोपी को भाई ने गोली मारकर कर मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जिसको पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ़्तार कर लिया है।

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?

दरअसल पूरा मामला मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र का है जहा बहन से छेड़खानी करने वाले की भाई ने मंगलवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी मृतक साजिद अल्वी गांव के साजिद अंसारी की बहन से छेड़छाड़ करता था। साजिद अंसारी ने दोस्त आफताब के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। मिल्लत रेजीडेंसी के पास तीनों ने साथ में शराब पी। नशे में होने पर साजिद अंसारी ने साजिद अल्वी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार सुबह हत्यारोपी साजिद अंसारी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है।

साजिद अल्वी की हत्या की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। उन्होंने साजिद अंसारी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। लोहियानगर पुलिस ने साजिद अल्वी की तलाश शुरू कर दी। जानकारी में आया कि वह बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक के पास आने वाला है। बुधवार सुबह पुलिस टीम जुर्रानपुर फाटक के पास चेकिंग करने लगी। शॉपिक्स मॉल की तरफ से एक लाल रंग की बाइक पर दो युवक आए, पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और बाइक मोड़कर गांव ततीना की तरफ भागने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते बदमाशों का पीछा किया तो बाइक ततीना मोड़ पर फिसल कर गिर गई। मुठभेड़ में गोली बदमाश साजिद के पैर में जा लगी। वही उसका साथी फरार हो गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com