नई दिल्ली। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने विपक्षी एकता पर जोर दिया है। बिहार के पटना में विपक्षी दलों की महाबैठक के बाद महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आज अगर विपक्ष एकसाथ नहीं होगा तो आगे चलकर विपक्ष खत्म हो जाएगा।
पढ़ें :- FIR वापसी, छात्र आंदोलन और E20 पेट्रोल विवाद पर देश में नई बहस
वहीं पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जब पीएम मोदी बाहर जाते हैं तो गांधी जी की मूर्ति के सामने झुक जाते हैं। लेकिन जब यहां आते हैं तो हिंदू मुस्लिम करने लगते है। उन्हें जो बाहर इज्जत मिलती है, ये इनको नहीं बल्कि मुल्क को मिलती है।
कहा कि जो जर्नलिस्ट इस पर बात करता है उसे जेल मे डाल दिया जाता है। अगर इस मुल्क को बचाना है तो एक साथ होना है। विपक्षी बैठक को लेकर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पटना में इस मुल्क को बचाने के लिए जितने भी लोग आए थे, मैं उनकी शुक्रगुजार हूं। मै उम्मीद करती हूं कि आगे जो भी मीटिंग होगी उसमें भी सब बेहतर होगा।