1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP : हैवानियत की शिकार नाबालिग ने किया सुसाइड, सवालों के घेरे में UP पुलिस

UP : हैवानियत की शिकार नाबालिग ने किया सुसाइड, सवालों के घेरे में UP पुलिस

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से तंग आकर सुसाइड कर लिया है। 5 दिन पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ था और पुलिस वालों ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, लेकिन उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा था।

By up bureau 

Updated Date

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से तंग आकर सुसाइड कर लिया है। 5 दिन पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ था और पुलिस वालों ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, लेकिन उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा था।

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?

पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार भी नहीं कर रही थी। इसलिए वह निराश हो गई और उसने अपमानित होकर जीने से ज्यादा मुनासिब मरना समझा। पुलिस ने पीड़िता के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए उस थाने के दारोगा को निलंबित कर दिया है, जिस थाने में पीड़िता ने रेप केस दर्ज कराया गया था। सस्पेंड किए गए दारोगा का नाम मान सिंह है।

सुसाइड करने के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली लड़की को गांव के ही 2 युवक किडनैप करके दिल्ली ले आए थे। यहां उन्होंने उसे कई दिन बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर वे उसे गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़िता के परिजनों के अनुसार, उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। मेडिकल में रेप की पुष्टि भी हुई।

लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, इसलिए उनकी बेटी ने सुसाइड कर ली। वह घर में ही फंदे पर झूलती मिली। वह रेप करने वालें के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से परेशान थी। वहीं जब पीड़िता ने सुसाइड कर ली तो अब पुलिस एक्शन लेने पर आ गई है। दारोगा को निलंबित कर दिया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे की तलाश जारी है।

पढ़ें :- बरेली रेलवे स्टेशन पर किशोरी से रेप का आरोपी गिरफ्तार, नेपाल जाकर उड़ाता था अपराध की कमाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com