Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. मणिपुर में उपद्रवियों ने मतदान केंद्र में की तोड़फोड़, ईवीएम तोड़ी, कागज फाड़े

मणिपुर में उपद्रवियों ने मतदान केंद्र में की तोड़फोड़, ईवीएम तोड़ी, कागज फाड़े

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

इंफाल : मणिपुर विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के दौरान सोमवार दोपहर बाद कांगपोकपी जिला के कीथलमनबी में एक मतदान केंद्र पर उपद्रवियों के तोड़फोड़ करने से स्थिति गंभीर हो गई। सुरक्षा बलों को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। मतदान केंद्र पर झड़प के दौरान उपद्रवियों ने ईवीएम को तोड़कर आवश्यक कागजात नष्ट कर दिए। माना जा रहा है कि यहां फिर से मतदान कराया जा सकता है।

पढ़ें :- बुलंदशहर में मुठभेड़ में 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश ढेर, दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में गोली मारकर की थी लूट

मणिपुर में पहले चरण में पांच जिलों की 38 सीटों पर वोटिंग हो रही है। पहले चरण में मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार एन बीरेन सिंह के अलावा उनके कैबिनेट सहयोगी थोंगम बिश्वजीत सिंह भी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने 2017 के चुनाव में 21 सीटों पर जीत हासिल की थी।

इंफाल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर राजेश अग्रवाल ने कहा है कि कीथलमनबी में कुछ अनियंत्रित समर्थकों और राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने मतदान को बाधित किया है। इस वजह से चुनाव प्रक्रिया में देरी हुई और ईवीएम को तोड़ दिया गया। यहां मतदान जारी रखा जाए या पुनर्मतदान कराया जाएगा, इसका फैसला लिया जाएगा।

भाजपा शासित राज्य के पहले चरण के चुनाव में इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, बिश्नुपुर, सेनापति और चूराचांदपुर जिलों की 38 सीटों पर मतदान जारी है। बाकी 22 सीटों पर 5 मार्च को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के चुनाव में मतदान ने रफ्तार पकड़ ली है। पोलिंग बूथ के बाहर वोटर्स की लंबी कतारें हैं। यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए बेहद अहम है।

पढ़ें :- दिल्ली में नशे का कहर! स्कूटी सवार लड़की को मारी टक्कर फिर 10 KM घसीटा, नग्न अवस्था में मिली लाश
Advertisement