Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मीराबाई की 525वीं जयंतीः मोदी ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में की पूजा, मीरा बाई पर डाक टिकट और 525 रुपए का सिक्का भी किया जारी

मीराबाई की 525वीं जयंतीः मोदी ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में की पूजा, मीरा बाई पर डाक टिकट और 525 रुपए का सिक्का भी किया जारी

By Rakesh 

Updated Date

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश की कृष्णनगरी मथुरा पहुंचे। प्रधानमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन किए और पूजा-पाठ की। इसके बाद ब्रज रज कार्यक्रम में पहुंचें। इस मौके पर मोदी ने मीरा बाई पर डाक टिकट और 525 रुपए का सिक्का भी जारी किया। शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

पढ़ें :- भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मोदी 5 को इटावा में करेंगे रैली

इस अवसर पर मोदी ने कहा कि भगवान कृष्ण से लेकर मीराबाई तक गुजरात का अलग ही रिश्ता रहा है। मथुरा के कान्हा ने यहां से जाकर गुजरात में द्वारिका बनाई। मीराबाई ने राजस्थान से आकर अंत समय गुजरात में बिताया। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज ब्रज के दर्शन का अवसर मिला। ब्रजवासियों के दर्शन का अवसर मिला।

कहा कि यहां वही आता है जिसे कृष्ण बुलाते हैं। ये साधारण धरती नहीं है। ब्रज की ब्रज में राधा रानी हैं। मीराबाई जैसी संत ने दिखाया कि नारी का आत्मबल पूरे संसार को दिशा दिखाने का कार्य करता है। मीरा बाई मध्यकाल की महान महिला ही नहीं थी बल्कि महान सामाज सुधारक भी थीं। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई मंत्री मौजूद थे।

Advertisement