Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ममता का कत्लः उदयपुर में मां ने बेटे का गला घोंट कर दी हत्या

ममता का कत्लः उदयपुर में मां ने बेटे का गला घोंट कर दी हत्या

By Rajni 

Updated Date

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले के अंबामाता थाना क्षेत्र के सहेली नगर इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मां ने ममता का कत्ल कर दिया और अपने ही 14 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। पिता मॉर्निंग वॉक पर गए थे। इसी दौरान मौका देखकर मां ने वारदात को अंजाम दे दिया।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी स्कूलों में वीडियोग्राफी पर पाबंदी को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज

अंबामाता थानाधिकारी हनुवंत सिंह राजपुरोहित की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मां मानसिक रूप से अस्वस्थ है। जिसकी वजह से उसने गुस्से में आकर बेटे की हत्या कर दी।

हालांकि पुलिस मेडिकल दस्तावेजों के आधार पर इस मामले की जांच कर रही है कि क्या वाकई मां मानसिक रूप से अस्वस्थ है या नहीं। थानाधिकारी हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि घटना रविवार सुबह 7 बजे की है। जब पिता दीपक पारीख सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए थे।

Advertisement