Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा,बीजेपी सरकार किसानों के लिए काले कानून लाई थी…

अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा,बीजेपी सरकार किसानों के लिए काले कानून लाई थी…

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होने बीजेपी पर जमकर बोला। उन्होंने बीजेपी पर किसानों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों के लिए काले कानून लाई थी। लेकिन सरकार को किसानों के आगे झुकना पड़ा।

उन्होंने कहा कि किसानों के सामने भाजपा को झुकना पड़ा। अखिलेश ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद किया और कहा कि चौधरी चरण जी ने किसानों की लड़ाई लड़ी। किसानों के लिए सरकार ने मंडी निर्माण नहीं किया।

भाजपा किसानों के खिलाफ काम करती है। अखिलेश ने गुजरात मॉडल पर भी करारा हमला बोला और कहा कि मैनपुरी के लोगों ने कमाल कर दिया।

मैनपुरी ने गुजरात का मॉडल फेल कर दिया। अपने संबोधन के दौरान अखिलेश ने चाचा शिवपाल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि चाचा आ गए हैं,चाचा साथ हैं और अब हम लोग सब चुनाव जीतेंगे।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: गर्मी बढ़ाएगा चंद्रमा प्रभाव

मंच से अखिलेश ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव और 2027 के राज्य विधानसभा चुनाव भी जीतेगी।

अखिलेश ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया और कहा कि मैनपुरी का संदेश बड़ा गया है। इसके लिए उन्होंने मैनपुरी और जसवंतनगर के लोगों का धन्यवाद दिया।

Advertisement