मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Bihar News: धरहरा स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टला, रेलवे क्रॉसिंग पार करने के समय स्कॉर्पियो रेल ट्रैक पर फंसी

इंडिया वॉइस

बिहार के जमालपुर-किऊल रेल खंड स्थित धरहरा स्टेशन पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया,धरहरा स्टेशन पर रेलवे क्रॉसिंग पार करने के समय एक स्कॉर्पियो रेल ट्रैक पर फंस गई,जिसके बाद एक घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा,जिससे आस-पास के ग्रामीणों द्वारा निकालने का प्रयास किया गया,लाइन क्लीयर होने के बाद ट्रेन का परिचालन सुचारु रूप से शुरू हो गया.

शेयर करें

Jamalpur News:बिहार के जमालपुर-किऊल रेल खंड स्थित धरहरा स्टेशन पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया,धरहरा स्टेशन पर रेलवे क्रॉसिंग पार करने के समय एक स्कॉर्पियो रेल ट्रैक पर फंस गई,जिसके बाद एक घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा,जिससे आस-पास के ग्रामीणों द्वारा निकालने का प्रयास किया गया,लाइन क्लीयर होने के बाद ट्रेन का परिचालन सुचारु रूप से शुरू हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार धरहरा स्टेशन के फाटक पर एक स्कॉर्पियो साइकिल वाले को बचाने के चक्कर में बुरी तरह से रेलवे ट्रैक पर फंस गया. जिससे आस-पास के ग्रामीणों द्वारा निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन चार चक्का वाहन नहीं निकल सका.रेलवे ट्रैक अवरुद्ध रहने के कारण 03615 अप जमालपुर-गया पैसेंजर धरहरा रेलवे-स्टेशन पर एक घंटे तक रूकी रही. जो 9 बजकर 2 मिनट मे धरहरा पहुंची और 9 बजकर 56 मिनट में खुली. जबकि 15658 अप ब्रह्मपुत्र मेल दशरथपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही और 13236 डाउन साहेबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस मसूदन स्टेशन पर रुकी रही.

धरहरा स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मानगढ़ से धरहरा जाने वाली रेलवे फाटक को क्रॉस कर रहे गाड़ी साईकल सवार को बचाने के क्रम में रेलवे ट्रैक में फंस गया. ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत के बाद गाड़ी को बाहर निकाला गया. इस दौरान इस रेलवे ट्रेक से गुजरने वाली कई ट्रेन विभिन्न स्टेशन पर रूकी रही. एक घंटे बाद रेलवे लाइन क्लीयर होने के बाद ट्रेन का परिचालन सुचारु रूप से शुरू हो गया.

शेयर करें