Muzaffarnagar News:उत्तर-प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की खतौली विधानसभा सीट से उपचुनाव से पहले ही सपा गठबंधन को ज़ोर का झटका लगा है,समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल को यह झटका अभिषेक चौधरी के BJP में शामिल हो जाने से लगा है,अभिषेक चौधरी राष्ट्रिय लोक दल के प्रदेश प्रवक्ता रह चुके है,खतौली सीट से टिकट न मिलने पर उन्होने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और BJP में शामिल हो गए
पढ़ें :- 'दुनिया भर में कश्मीर मुद्दे को उठाकर पाकिस्तान हमें बचा रहा...', फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान
BJP के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अभिषेक चौधरी को BJP में शामिल होते ही पार्टी की सदस्यता दिलाई है,अभिषेक चौधरी ने खतौली सीट से टिकट मांगा था,लेकिन उनकी मांग को अनदेखा कर दरकिनार करते हुए पार्टी ने बाहरी प्रत्याशी मदन भैया को मैदान में उतार दिया. इसके बाद अभिषेक चौधरी और उनके समर्थकों ने प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को मंगलवार शाम 8 बजे तक अल्टीमेटम दिया था. अल्टीमेटम की मियाद पूरी होने के बाद शमल को ही अभिषेक चौधरी ने BJP का दामन थाम लिया.
अभिषेक चौधरी समर्थकों की मांग थी कि बाहरी प्रत्याशी कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस मामले में अभिषेक चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधानसभा में सर्व समाज के लोग एकत्रित हैं. लोगों ने निर्णय लिया है कि यहां पर स्थानीय प्रत्याशी को चुनाव लड़ना चाहिए. चाहे वही कोई भी हो, जिसने राष्ट्रीय लोकदल के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया हो और जो यहां मेहनत कर रहा हो. स्थानीय प्रत्याशी के चुनाव लड़ाया जाता तो हम उसे तन-मन-धन से लड़ाते.
हालांकि बीजेपी ज्वाइन करने के बाद अभिषेक चौधरी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नीतियों से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि पार्ट्री उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी वे उसका अनुपालन करेंगे. उपचुनाव से ठीक पहले अभिषेक चौधरी का रालोद छोड़ना गठबंधन के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है. बता दें कि बीजेपी ने खतौली सीट से विकर्म सैनी की पत्नी राजकुमार सैनी को अपना प्रत्याशी बनाया है.