मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

NEET-UG Counseling : NEET-UG की काउंसलिंग 19 जनवरी से होगी शुरू

इंडिया वॉइस

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET-UG काउंसलिंग 19 जनवरी से शुरू होने जा रही है। इसके जरिए परीक्षा में पास छात्रों को मेडिकल कॉलेजों में सीटें आवंटित की जाती हैं।

NEET EXAM
शेयर करें

नई दिल्ली, 13 जनवरी। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET-UG काउंसलिंग 19 जनवरी से शुरू होने जा रही है। इसके जरिए परीक्षा में पास छात्रों को मेडिकल कॉलेजों में सीटें आवंटित की जाती हैं।

गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) 19 जनवरी से नीट यूजी की काउंसलिंग शुरू करने जा रही है। उन्होंने ट्वीट करके छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी देश का भविष्य हैं। आप सभी सेवा ही धर्म के मंत्र के साथ अपने करियर को आगे नई दिशा देंगे।

गौरतलब है कि राज्य कोटे के तहत कुल 192 मेडिकल कॉलेज में 23,378 MBBS सीटें हैं। वहीं 272 सरकारी कॉलेजों द्वारा दी जाने वाली MBBS सीटों की कुल संख्या 41,388 है। BDS के लिए 26,949 सीटें, आयुष के लिए 52,720, BVSC और AH के लिए 603, एम्स के लिए 1,899 और जिपमर के लिए 249 सीटें हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत की जानकारी MCC की आधिकारिक वेबसाइट (mcc.nic.in) पर दी जाएगी।

शेयर करें