1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुल्तानपुर में भूमि विवाद में पड़ोसी ने वृद्ध की गोली मारकर की हत्या, कोहराम

सुल्तानपुर में भूमि विवाद में पड़ोसी ने वृद्ध की गोली मारकर की हत्या, कोहराम

यूपी के सुल्तानपुर जिले में कादीपुर कस्बे में दिनदहाड़े वृद्ध की भूमि विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पड़ोसी पर तीन गोलियां दागने का आरोप है। गोली मृतक की आंख, पेट व पैर में लगी है।  तीन गोलियां लगने से वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। उधर गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अनिरूद्ध नगर मोहल्ले में हुई।

By Rakesh 

Updated Date

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर जिले में कादीपुर कस्बे में दिनदहाड़े वृद्ध की भूमि विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पड़ोसी पर तीन गोलियां दागने का आरोप है। गोली मृतक की आंख, पेट व पैर में लगी है। तीन गोलियां लगने से वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। उधर गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अनिरूद्ध नगर मोहल्ले में हुई।

पढ़ें :- Sultanpur में डबल मर्डर से हड़कंप, जमीनी विवाद में भाई, पिता की गोली मारकर हत्या

बुधवार सुबह मृतक अशोक दुबे (63) अपनी दीवार पर प्लास्टर करा रहे थे। उसी समय पड़ोसी दिव्यांशु दुबे पुत्र धर्मेंद्र दुबे उनसे विवाद करने लगा। कहा सुनी में बात बढ़ी तो दिव्यांशु ने असलहा निकालकर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दागी। जिसमें एक गोली अशोक की दाहिनी आंख और एक गोली दाहिनी ओर पेट में लगी। जबकि एक गोली बाएं पैर में लगी। गोली दागने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। तत्काल परिजन व स्थानीय लोग अशोक दुबे को सीएचसी कादीपुर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें डेड घोषित कर दिया। सूचना पर कादीपुर एसडीएम महेंद्र श्रीवास्तव, कोतवाल अशोक कुमार सिंह सीएचसी पहुंचे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों से जानकारी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com