Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आर वेंकटरमणी देश के नए अटॉर्नी जनरल बनाए गए,इनकी जगह लेंगे

आर वेंकटरमणी देश के नए अटॉर्नी जनरल बनाए गए,इनकी जगह लेंगे

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमणि भारत के नए अटॉर्नी जनरल नियुक्त किए गए हैं. वेंकटरमणि को तीन साल की अवधि के लिए भारत के नए अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है.वेंकटरमणी नए अटॉर्नी जनरल के रूप में केके वेणुगोपाल का स्थान लेंगे.मौजूदा अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है. वह 91 वर्ष के हैं और अपने तीसरे विस्तार पर हैं.

पढ़ें :- 'ज्ञानेश कुमार मोदी सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रहे...', CWC की बैठक में बोले खरगे

कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू के कार्यालय ने एक ट्वीट में नियुक्ति की पुष्टि की. ट्वीट में कहा गया कि, “राष्ट्रपति ने आर. वेंकटरमणी, वरिष्ठ अधिवक्ता को दिनांक 1 अक्टूबर, 2022 से भारत के महान्यायवादी के पद पर नियुक्त किया है.”

आपको बता दे कि इससे पहले मुकुल रोहतगी के द्वारा 25 सितंबर को इस प्रस्ताव को अस्वीकार करने के बाद आर वेंकटरमणी की नियुक्ति की गई है. मुकुल रोहतगी जून 2014 से जून 2017 तक अटॉर्नी जनरल रहे थे.

Advertisement