Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बिहार में NIA  ने नक्सली संगठन CPI (माओवादी) के आनंदी पासवान को किया गिरफ्तार

बिहार में NIA  ने नक्सली संगठन CPI (माओवादी) के आनंदी पासवान को किया गिरफ्तार

By Rajni 

Updated Date

पटना। बिहार में प्रतिबंधित नक्सली संगठन CPI (माओवादी) को फिर से सक्रिय कर फंड जुटाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। मगध जोन में छापेमारी कर नक्सली संगठन के आनंदी पासवान उर्फ आनंद पासवान (46) को NIA ने गिरफ्तार किया है।

पढ़ें :- पंजाबः हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, दो साथी फरार

इसके बाद उससे पूछताछ की गई और फिर जेल भेज दिया गया। NIA के मुताबिक आनंदी पासवान की गिरफ्तारी शुक्रवार को ही की गई। लेकिन इसकी गिरफ्तारी की आधिकारिक घोषणा सोमवार को की गई है। वह मूल रूप से अरवल जिले के किंजर थाना के तहत निरखपुर गांव का रहने वाला है।

आनंदी के खिलाफ बिहार के अलग-अलग थानों में 5 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पिछले साल 12 फरवरी को NIA की टीम ने इसके घर और दूसरे ठिकानों पर छापेमारी की थी। वहां से अवैध हथियारों के साथ ही विस्फोटक सामान भी मिले थे।

मगध क्षेत्र में CPI (माओवादी) के कैडरों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OWG) द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किए जा रहे टेरर फंडिंग मामले में NIA ने कंस नंबर RC-05/2021 दर्ज किया था। इसके बाद छापेमारी करते हुए तरुण कुमार, प्रद्युम्न शर्मा और अभिनव उर्फ गौरव को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। ये तीनों जेल में हैं।

इनमें से दो के खिलाफ इसी साल 20 जनवरी को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। NIA को अब तक की जांच में पता चला है कि इस प्रतिबंधित नक्सली संगठन CPI (माओवादी) को मगध क्षेत्र में खुद को पुनर्जीवित कर अपने आपराधिक और हिंसक तरीकों को आगे बढ़ाने के लिए हथियारों और गोला-बारूद की खरीद और नए कैडरों की भर्ती के लिए धन जुटाने की कोशिश की जा रही थी।

पढ़ें :- पंजाबः विजिलेंस ने राजस्व विभाग के तकनीकी सहायक को 35 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा
Advertisement