1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Novak Djokovic Detained : निर्वासन से पहले ऑस्ट्रेलिया में हिरासत में लिए गए टेनिस स्टार जोकोविच

Novak Djokovic Detained : निर्वासन से पहले ऑस्ट्रेलिया में हिरासत में लिए गए टेनिस स्टार जोकोविच

 6 जनवरी को मेलबर्न पहुंचने के तुरंत बाद जोकोविच का वीजा रद्द कर दिया गया था। ऑस्ट्रेलियाई सीमा बल के अधिकारियों ने कहा था, वे वैक्सीन के लिए छूट प्राप्त करने हेतु उचित सबूत प्रदान करने में विफल रहे थे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) को ऑस्ट्रेलिया में दूसरी बार हिरासत में ले लिया गया है। यह जानकारी जोकोविच के वकील ने दी। ऑस्ट्रेलियाई आव्रजन अधिकारियों ने टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच को रविवार को अदालत की सुनवाई से पहले हिरासत में लिया ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि वह देश में बिना टीकाकरण के रह सकते हैं या उन्हें देश से निकाला जाएगा।

पढ़ें :- मार्च 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव- सियासत का निर्णायक दौर

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया सरकार ने वैक्सीनेशन नहीं होने पर उन्हें लोगों के लिए खतरा बताते हुए दूसरी बार उनका वीजा रद्द कर दिया था। उनके वकीलों ने इसे एक ‘तर्कहीन’  फैसला बताते हुए कोर्ट में इसके खिलाफ अपील दायर करने का फैसला किया है। फिलहाल नोवाक जोकोविच का अभी सोमवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलना तय है।

नोवाक जोकोविच पर अगली सुनवाई रविवार को स्थानीय समय साढ़े नौ बजे होगी। अगर वह अपील हार जाते हैं, तो नोवाक जोकोविच का वीजा रद्द किया जा सकता है और उन्हें तीन साल के लिए निर्वासित किया जा सकता है। अगर नोवाक जोकोविच को देश में रहने दिया जाता है और वह दसवीं बार टूर्नामेंट जीतते हैं, तो वह खेल इतिहास में ऐसा करने वाले सबसे सफल एवं पहले टेनिस खिलाड़ी बन जाऐंगे।

 

पढ़ें :- अनुपम खेर का धुरंधर 2 पर दिल खोलकर रिव्यू: "यह फिल्म हिंदुस्तान की है"
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com