ट्रेनों में अकेली यात्रा कर रही महिलाओं को अब डरने की जरूरत नहीं है। उनकी सुरक्षा और सम्मान को देखते हुए रेलवे ने ‘ऑपरेशन मेरी सहेली’ शुरू किया है। ट्रेनों में महिला यात्रियों के लिए ‘ऑपरेशन मेरी सहेली’ शुरू की गई है। उत्तर-मध्य रेलवे के आगरा मंडल में ट्रेनों में सफर कर रही महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ऑपरेशन मेरी सहेली शुरू किया गया है।
Updated Date
मथुरा/आगरा। ट्रेनों में अकेली यात्रा कर रही महिलाओं को अब डरने की जरूरत नहीं है। उनकी सुरक्षा और सम्मान को देखते हुए रेलवे ने ‘ऑपरेशन मेरी सहेली’ शुरू किया है। ट्रेनों में महिला यात्रियों के लिए ‘ऑपरेशन मेरी सहेली’ शुरू की गई है। उत्तर-मध्य रेलवे के आगरा मंडल में ट्रेनों में सफर कर रही महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ऑपरेशन मेरी सहेली शुरू किया गया है।
इस अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल की महिला पुलिसकर्मी ट्रेन में अकेली सफर कर रही महिलाओं के पास जाती हैं और उन्हें हर तरह से बेफिक्र होकर यात्रा करने की बात कहती हैं। इस अभियान के तहत डेढ़ महीने में 13 हज़ार से ज्यादा महिलाओं को सहायता प्रदान की गई है। यह योजना अप्रैल 2023 से शुरू की गई थी।
आगरा के मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल और वरिष्ठ मंडल संरक्षा आयुक्त अनुभव जैन के निर्देश पर RPF ने अप्रैल 2023 से ट्रेन में अकेली सफर कर रही महिलाओं को सुरक्षा का एहसास करने के लिए ऑपरेशन मेरी सहेली का शुरुआत की थी। इस ऑपरेशन के तहत 1 साल में मार्च 2024 तक आगरा मथुरा सहित मंडल की विभिन्न स्टेशनों से निकलने वाली ट्रेनों में 98 हज़ार 958 महिलाओं को सहायता प्रदान की गई है।