Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ओमप्रकाश राजभर ने कहा- जब मंत्रिमंडल का विस्तार होगा तो वे जरूर बनेंगे मंत्री

ओमप्रकाश राजभर ने कहा- जब मंत्रिमंडल का विस्तार होगा तो वे जरूर बनेंगे मंत्री

By Rakesh 

Updated Date

 संभल। यूपी के संभल जिले में  सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि मंत्रिमंडल का जब विस्तार होगा तो वे मंत्री जरूर बनेंगे। वहीं अखिलेश पर हमला करते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य अखिलेश यादव के इशारे पर बयानबाजी कर रहे हैं। सपा ने दूसरी ओबीसी जातियों को लूटा है। मुसलमान भी समझ गया है कि सपा ने सिर्फ नफरत दी है।

पढ़ें :- विनय शंकर तिवारी का सियासी सफर: पिता हरिशंकर की विरासत से विधायक बनने तक

सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस मजबूत होगी तो सपा खत्म हो जाएगी। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम् के कल्कि महोत्सव में संभल पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भगवान राम ने मेहनत की प्रेरणा दी है। जब-जब अत्याचार हुआ भगवान विष्णु ने जन्म लिया है। उन्होंने कहा कि सत्ताईस पर्सेंट पिछड़ी जातियों से अखिलेश यादव ने उनके आरक्षण का हक लूटा है।

सपा ने दूसरी ओबीसी जातियों को लूटा है, मुसलमान समझ गया है कि सपा ने सिर्फ नफरत दी है

कहा कि सपा ने सिर्फ एक जाति को लाभ दिया है, वहीं 18% मुसलमान समझ गया है कि सपा ने उन्हें सिर्फ नफरत दी है। गठबंधन पर सवाल खड़ा करते हुए राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव कांग्रेस को चालू पार्टी कह रहे हैं। कांग्रेस को वोट न देने की अपील कर रहे हैं। अखिलेश को मालूम है कि कांग्रेस मजबूत हो गई तो सपा खत्म हो जाएगी।

 

पढ़ें :- 'कांग्रेस भारत की सामाजिक एकता को खंडित करना चाहती है...', रायबरेली में बोले CM योगी
Advertisement