1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 2024 तक POK होगा भारत का हिस्सा : पाटिल

2024 तक POK होगा भारत का हिस्सा : पाटिल

2024 तक पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा होगा और पीएम मोदी इस दिशा में तेजी से कार्य कर रहे हैं। ये बाते केंद्रीय राज्यमंत्री कपिल पाटिल ने कहीं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मुंबई, 30 जनवरी। केंद्रीय राज्यमंत्री कपिल पाटिल ने कहा कि वर्ष 2024 तक पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा होगा। इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम कर रहे हैं। कपिल पाटिल ने कहा कि अब लोगों को प्याज, आलू, अरहर की दाल की मानसिकता से बाहर निकलकर देश के बारे में सोचना चाहिए।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

पीएम ने राज्यसभा में दिया आश्वासन 

कपिल पाटिल ने मुंबई से सटे कल्याण शहर में स्वर्गीय राम कापसे व्याख्यानमाला कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कपिल पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में इस तरह का आश्वासन दिया है। प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंहराव ने संसद का संयुक्त अधिवेशन बुलाया था और उसमें कहा था कि कश्मीर देश की सबसे बड़ी समस्या है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को कभी न कभी भारत को लेना पड़ेगा, तभी इस समस्या का स्थाई हल हो सकता है। प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी की ओर इशारा करते हुए कहा था कि यह काम तुम नहीं कर सके, लेकिन मैं कर रहा हूं।

कपिल पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत में लाने का महत्वपूर्ण प्रयास कर रहे हैं। यह काम सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। इसलिए अब लोगों को प्याज, आलू व अरहर की दाल की मानसिकता से आगे निकलकर देश के सोचना जरूरी है।

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com