Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Haryana News: पानीपत में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में आग लगने से हुआ हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Haryana News: पानीपत में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में आग लगने से हुआ हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Panipat News: हरियाणा के पानीपत से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आई है,बुधवार को पानीपत के तहसील कैंप क्षेत्र में सुबह खाना बनाते वक्त घर में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई,यह दर्दनाक हादसा गैस सिलेंडर में आग लगने से हुआ,

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

अचानक से विस्फोट की वजह से घर के लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिल पाया,और आग में जलने से मौत हो गई,इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मचा है और लोग सकते में आ गए हैं.हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया

हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है की सिलेंडर में आग कैसे लगी. पुलिस पूरे मामले में तफ्तीश में जुटी है. पुलिस के मुताबिक सब कुछ अचानक से हुआ जिसकी वजह से परिवार के लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. पुलिस मामले की हर एंगल से तफ्तीश में जुटी है.

Advertisement