1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. परिणीति-राघव की शादी की रस्में हुईं शुरू

परिणीति-राघव की शादी की रस्में हुईं शुरू

परिणीति चोपड़ा और AAP सांसद राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन की शुरूआत हो गई है। शादी की रस्में उदयपुर में की जाएंगी। लेकिन उससे पहले 17 सितंबर को दिल्ली में अरदास और शब्द कीर्तन के साथ राघव-परिणीति की शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे। जिसके बाद दोनों ही शादी के लिए उदयपुर रवाना हो जाएंगे।

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। परिणीति चोपड़ा और AAP सांसद राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन की शुरूआत हो गई है। शादी की रस्में उदयपुर में की जाएंगी। लेकिन उससे पहले 17 सितंबर को दिल्ली में अरदास और शब्द कीर्तन के साथ राघव-परिणीति की शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे। जिसके बाद दोनों ही शादी के लिए उदयपुर रवाना हो जाएंगे।

पढ़ें :- India Vs Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने-सामने, देखें बड़ा मुकाबला

17 सितंबर को दिल्ली में अरदास और शब्द कीर्तन के बाद गेट-टूगेदर पार्टी होगी। इस पार्टी में राघव-परिणीति के परिवार के लोग और क्लोज फ्रेंड्स शामिल होंगे। इसके बाद दोनों परिवार समेत उदयपुर जाएंगे। इसके बाद चंडीगढ़ में रिसेप्शन पार्टी होगी। चंडीगढ़ के बाद कपल दिल्ली में भी एक बार रिसेप्शन पार्टी करेगा।

बता दें कि 24 सितंबर को उदयपुर में ताज लेक होटल में शादी की कार्यक्रम होंगे। ये शादी पर्ल व्हाइट और पेस्टल थीम में होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक राघव चड्ढा होटल लीला पैलेस से नाव में बैठकर होटल ताज लेक तक बारात लेकर आएंगे। और इस स्पेशल इवेंट के लिए उदयपुर की शाही गणगौर बोट का इस्तेमाल किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com