यूपी के कई शहरों में सोमवार सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतें रेट जारी हुए है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह जारी किए रेट में यूपी की राजधानी लखनऊ और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बढ़ोतरी की है। हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
पढ़ें :- पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे सेशेल्स, राष्ट्रपति हर्मिनी ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से किया स्वागत
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी रेट के अनुसार, यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 36 पैसे महंगा होकर 97.00 रुपये और डीजल 32 पैसे बढ़कर 90.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा यूपी की राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल के भाव में मामूली 1 पैसे की बढ़ोतरी हुई और यह 96.58 रुपये लीटर हो गया, जबकि डीजल का दाम 1 पैसा बढ़कर 89.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
अगर कच्चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में इसकी कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। ब्रेंट क्रूड का भाव 0.46 डॉलर बढ़कर 96.23 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्ल्यूटीआई भी 0.33 डॉलर बढ़कर 88.23 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
पढ़ें :- तानाशाही वाली कांग्रेस पार्टी को दोबारा सत्ता में नहीं लाएगी जनताः किरेन रिजिजू
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
नोएडा में पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है
लखनऊ में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है
पटना में पेट्रोल 108.12 रुपये और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है
पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ के खिलाफ आएगा कड़ा कानून: मंत्री दिलीप घोष
गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है