1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रधानमंत्री ने इंदौर में ठोस कचरा आधारित गोबर-धन संयंत्र का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने इंदौर में ठोस कचरा आधारित गोबर-धन संयंत्र का किया उद्घाटन

इंदौर में आज पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गोबर धन संयंत्र का उद्घाटन किया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 19 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इंदौर में “गोबर-धन (बायो-सीएनजी) संयंत्र” का उद्घाटन किया।

पढ़ें :- France Protest : प्रदर्शन के दौरान एआई का हुआ इस्तेमाल, कुछ तस्वीरें हमारे देश की थीं ही नहीं : राष्ट्रपति मैक्रों

इस संयंत्र में प्रतिदिन 550 टन अलग किये हुए गीले जैविक कचरे को ट्रीट करने की क्षमता है। इससे प्रतिदिन लगभग 17,000 किलोग्राम सीएनजी और प्रतिदिन 100 टन जैविक खाद का उत्पादन होने की उम्मीद है।

यह संयंत्र जीरो लैंडफिल मॉडल पर आधारित है, जिससे कोई रद्दियां यानी रिजेक्ट्स पैदा नहीं होंगी। इसके अलावा इस परियोजना से कई पर्यावरण संबंधी लाभ होने की उम्मीद है। जैसे – ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी, उर्वरक के रूप में जैविक खाद के साथ साथ हरित ऊर्जा प्रदान करना।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com