मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

Delhi Traffic: दिल्ली में आज PM मोदी का मेगा रोड शो, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

इंडिया वॉइस

PM Modi Road Show in Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज दिल्ली में मेगा रोड शो आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे. साथ ही वह संसद मार्ग जय सिंह रोज जंक्शन तक के रोड शो (PM Modi road show in Delhi) में भी शामिल होंगे। तो कई सड़कों पर ट्रैफिक बंद रहेगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

शेयर करें

PM Modi Road Show in Delhi: दिल्ली में आज यानी 16 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी का मेगा रोड शो है। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। और आज एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर (NDMC Convention Center) में भाजपा (BJP) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक (BJP National Executive Meeting) होगी. शाम 4 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी शामिल होने वाले हैं. इस दौरान पीएम मोदी रोड शो (PM Modi road show in Delhi) भी करेंगे. पीएम मोदी का रोड शो दोपहर 3 बजे के करीब संसद मार्ग पर पटेल चौक गोल चक्कर से शुरू होकर जय सिंह रोड जंक्शन तक जाएगा. इस रोड शो में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है. इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है.

पुलिस ने कहा कि रोड शो मार्ग के आसपास के इलाकों में सुचारू ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी. ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, अशोका रोड (विंडसर प्लेस से जीपीओ, दोनों मार्ग), जय सिंह रोड, संसद मार्ग, टॉलस्टॉय रोड (जनपथ से संसद मार्ग), रफी मार्ग (रेल भवन चौराहे से संसद मार्ग), जंतर मंतर रोड, इम्तियाज खान मार्ग और बंगला साहिब लेन दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी.

ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि रोड शो के दौरान बाबा खड़क सिंह रोड, आउटर सर्किल कनॉट प्लेस, पार्क स्ट्रीट/शंकर रोड, मिंटो रोड, मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड, पंचकुइयां रोड, रायसीना रोड, टॉल्सटॉय रोड, जनपथ, फिरोजशाह रोड, रफी मार्ग (सुनहरी मस्जिद से रेल भवन), रानी झांसी रोड, डीबीजी रोड, चेम्सफोर्ड रोड, भाई वीर सिंह मार्ग, डीडीयू मार्ग, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, तालकटोरा रोड और पंडित पंत मार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा.

इसमें कहा गया है कि गोल डाक खाना, गुरुद्वारा रकाब गंज, विंडसर गोल चक्कर, रेल भवन, आउटर कनॉट सर्कल-संसद मार्ग जंक्शन, रायसीना रोड-जंतर मंतर रोड जंक्शन, जनपथ/टॉलस्टॉय रोड जंक्शन और टॉलस्टॉय रोड-कस्तूरबा गांधी मार्ग पर यातायात मार्ग में बदलाव किया जाएगा. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को इन सड़कों और इलाकों में यात्रा से बचने की सलाह दी है.

ट्रैफिक एडवाइजरी में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डा और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जाने वाले यात्रियों को जाम की संभावना को देखते हुए पर्याप्त समय लेकर निकलने का सुझाव दिया गया है. ट्रैफिक पुलिस ने सड़कों पर जाम से बचने के लिए लोगों से सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने और निजी वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करने की अपील की है. ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि सड़क किनारे वाहन खड़ा करने से बचें, क्योंकि इससे सामान्य ट्रैफिक बाधित होता है. अगर कोई असामान्य, अज्ञात वस्तु या व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में देखा जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जानी चाहिए.

शेयर करें