Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘ग्लोबल साउथ को रूल टेकर से रूल शेपर बनाने का प्रयास…’, BRICS समिट में बोले PM मोदी

‘ग्लोबल साउथ को रूल टेकर से रूल शेपर बनाने का प्रयास…’, BRICS समिट में बोले PM मोदी

By HO BUREAU 

Updated Date

'ग्लोबल साउथ को रूल टेकर से रूल शेपर बनाने का प्रयास...', BRICS समिट में बोले PM मोदी

BRICS Summit 2026 : पीएम मोदी ने शनिवार को ब्रिक्स शिखऱ सम्मेलन 2026 की आधिकारिक शुरुआत की। उन्होंने ब्रिक्स सदस्य देशों का स्वागत किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने समिट में 10 प्रस्ताव रखे हैं। PM मोदी ने कहा कि हमें आगे का रास्ता तय करने के लिए तीन मुख्य बातों पर ध्यान देना होगा. प्रतिनिधित्व, जवाबदेही और नियम बनाना है।

पढ़ें :- कब, कहां और कैसे देख पाएंगे पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि मेरा प्रस्ताव है कि क्या हम सीफेयरर्स इमरजेंसी सपोर्ट नेटवर्क बना सकते हैं। इसके माध्यम से संबंधित देशों की मैरिटाइम अथॉरिटी और मिशन को जोड़ा जाएगा। इससे डिस्ट्रेस अलर्ट, मेडिकल असिस्टेंस, परिवारों को सूचना तथा इवैक्यूएशन में सहयोग दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि AI, साइबरस्पेस, आउटर स्पेस, बायोटेक्नोलॉजी और क्रिटिकल टेक्नोलॉजीज भविष्य के अवसरों के साथ भविष्य के नियम भी तय कर रहे हैं। “हमें ग्लोबल साउथ को रूल टेकर से रूल शेपर बनाने के लिए प्रयास करने होंगे। ब्रिक्स के माध्यम से हम ग्लोबल साउथ के देशों के युवा डिप्लोमेट और पॉलिसी मेकर्स को नेगोशिएशन स्किल, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और लीगल एक्सपर्टाइज प्रदान कर सकते हैं।”

पीएम मोदी ने कहा कि “हमें इस पिरामिड और प्रिविलेज को प्लेटफॉर्म और पार्टनरशिप में बदलना है, जहां हर देश की आवाज हो, हर सदस्य का स्टेक हो, हर प्रयास के केंद्र में मानवता का विकास हो। इस उद्देश्य से मैं प्रस्ताव रखता हूं कि हम मिलकर ग्लोबल गवर्नेंस रिफॉर्म के 10 प्रपोजल तैयार करें, जिसे हम अगले समिट तक एक ब्रिक्स रिफॉर्म रोडमैप का रूप देने का प्रयास कर सकते हैं।”

Avinay Mishra

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- ₹80 हजार की देसी डिवाइस बचाएगी मरीज के अंग! RIMS के डॉक्टरों ने तैयार किया कंपार्टमेंट प्रेशर मॉनिटर
Advertisement