1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पहली विदेश यात्रा पर कल इटली जाएंगे PM मोदी, मेलोनी के साथ जी-7 सम्मेलन में होंगे शामिल

पहली विदेश यात्रा पर कल इटली जाएंगे PM मोदी, मेलोनी के साथ जी-7 सम्मेलन में होंगे शामिल

देश में चल रहा लोकसभा चुनाव और कई राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं। नई सरकारों ने अपना पदभार संभाल लिया है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल

By up bureau 

Updated Date

देश में चल रहा लोकसभा चुनाव और कई राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं। नई सरकारों ने अपना पदभार संभाल लिया है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का आगाज हो चुका है। ऐसे में अब चुनावी माहौल से परे सरकार का पूरा फोकस फिर से बड़े मुद्दों पर है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल इटली के दौरे पर जा रहे हैं।

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?

जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण दिया है। वहीं पीएम मोदी ने भी मेलोनी का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। 9 जून को तीसरी बार शपथ लेने के बाद ये पीएम मोदी का पहला विदेशी दौरा होगा, जिसपर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

पीएम मोदी का पहला विदेश दौरा

विदेश सचिव विनय मोहन ने पीएम के इटली जाने की पुष्टि की है। मीडिया से बातचीत के दौरान विनय मोहन ने बताया कि इटली की पीएम के बुलावे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपुलिया (इटली) जा रहे हैं। पीएम मोदी जी-7 के 50वें सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। ये समिट 14 जून को इटली में आयोजित होगी। हालांकि भारत जी-7 समूह का हिस्सा नहीं है। लेकिन इटली ने भारत को मेहमान के रूप में निमंत्रण भेजा है। विनय मोहन ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि तीसरे कार्यकाल में ये पीएम मोदी का पहला विदेशी दौरा है। जी-7 देशों के बीच भारत और ग्लोबल साउथ के मुद्दे उठाने के लिए ये अच्छा मौका है।

पढ़ें :- बरेली रेलवे स्टेशन पर किशोरी से रेप का आरोपी गिरफ्तार, नेपाल जाकर उड़ाता था अपराध की कमाई

जी-7 के देश

बता दें कि जी-7 देशों की फेहरिस्त में अमेरिका, कनाडा, जापान, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और इटली का नाम शामिल है। हालांकि पहले इस ग्रुप को जी-8 कहा जाता था। रूस भी इस ग्रुप का हिस्सा था। मगर 2014 में रूस ने क्रिमिया पर कब्जा कर लिया। ऐसे में रूस पर एक्शन लेते हुए सभी उसे ग्रुप से बाहर कर दिया गया। तब से इसे जी-7 कहा जाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com