Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीएम नरेंद्र मोदी जनवरी में करेंगे अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन  

पीएम नरेंद्र मोदी जनवरी में करेंगे अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन  

By Rajni 

Updated Date

अयोध्या। यूपी के सीएम योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जनवरी में राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। ये दिन उत्सव की तरह मनाया जाएगा। 21 लाख दीप जलाए जाएंगे। अयोध्या का वैभव दुनिया देखेगी।

पढ़ें :- अटल जी ने देश में राजनीतिक स्थिरता, राष्ट्रीय समन्वय और सुशासन की मजबूत नींव रखी : CM योगी

योगी मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर गुरुवार को अयोध्या के भरतकुंड पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि राम मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है। योगी ने कहा कि गुप्तार घाट अब काफी आकर्षक हो गया है। 6 साल पहले वह वीरान पड़ा हुआ था।

अयोध्या को बनाएंगे दुनिया की सबसे सुंदर नगरी 

हम अयोध्या को दुनिया की सबसे सुंदर नगरी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर एक साथ कई विमान उतर सकेंगे। यहां इंटरनेशनल फ्लाइट लैंड करेंगी। अगले चार-छह महीने में अयोध्या की सड़कें दिल्ली की राजपथ सी लगेंगी। यहां मुख्य रेलवे स्टेशन का विकास हो रहा है। सूर्यकुंड व भरतकुंड में भी रेलवे विकास के कार्य शुरू हो रहे हैं।

21 जून को योग महोत्सव का कार्यक्रम होगा। हमें इनसे जुड़ना चाहिए। योगी ने कहा कि अयोध्या में लोग देश दुनिया से आएंगे। जिसने अयोध्या में जन्म नहीं लिया, वह पछता रहा होगा। राम अब अपने घर में आने वाले हैं। अपने मंदिर में आने वाले हैं। उसकी तैयारी उत्सव के रूप में होनी चाहिए।

पढ़ें :- CM योगी ने किया आठ राज्यों से आए कलाकारों से संवाद, कहा - 'सांस्कृतिक एकता भारत की सबसे बड़ी ताकत'

हमारी सरकार ने जो कहा, वह करके दिखाया। विकास के लिए पैसे की कमी नहीं है। पैसे की कमी तब होती थी, जब सरकारी खजाने पर डकैती डालने वाले लोग सत्ता में बैठकर परिवारवाद व जातिवाद का तांडव करते थे। डकैती रोककर उस पैसे को हम विकास में लगा रहे हैं।

Advertisement