1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुलिस ने 9 किलो चरस की बरामद, दो तस्करों को किया गिरफ्तार, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा

पुलिस ने 9 किलो चरस की बरामद, दो तस्करों को किया गिरफ्तार, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा

कानपुर के थाना सचेंडी क्षेत्र अंतर्गत स्वाट टीम और थाना पुलिस ने प्रदेश के बाहर से मादक पदार्थो की तस्करी करके शहर में बेंचने वाले बाप बेटे को लगभग 9 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कानपुर के थाना सचेंडी क्षेत्र अंतर्गत स्वाट टीम और थाना पुलिस ने प्रदेश के बाहर से मादक पदार्थो की तस्करी करके शहर में बेंचने वाले बाप बेटे को लगभग 9 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पढ़ें :- धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

वही एडीसीपी लाखन यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि अभियुक्त इरशाद अहमद और इसका बेटा फैज़ान अहमद बिहार प्रान्त के मोतिहारी जिले से अवैध रूप से चरस लाकर कानपुर के कई क्षेत्रों में विक्रय करते थे।

मुखबिर की सूचना पर सचेंडी थाना क्षेत्र के चकरपुर इलाके से दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार इरशाद और फैज़ान के पास से 8 किलो 963 ग्राम चरस बरामद की गई है जिसकी बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपए लगाई गई है दोनो आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा जा रहा है।

वही आपको बता दे बिहार में इनदिनों चरस की तस्करी बढ़ रही है। बिहार के दानापुर और पूर्वी चंपारण में आज गुरुवार को कुल साढ़े 27 किलो चरस को पकड़ा है। इसके साथ पुलिस ने तीन चरस तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई चरस की कीमत करीब 27 करोड़ रुपये आंकी गई है। पूर्वी चंपारण में नेपाल से दिल्ली ले जाई जा रही 18 किलो चरस की खेप को पकड़ा है।

पढ़ें :- 'Cyclone Arnab' को लेकर UP में अलर्ट, 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com