दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में अगले सप्ताह शीतलहर चलने और न्यूनतम तापमान के गिरकर करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने बताया राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सापेक्षिक आर्द्रता 88 से 57 प्रतिशत के बीच रही.
पढ़ें :- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या, 3 पन्नों का सुसाइड नोट
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आकाश साफ रहेगा और सुबह में हल्का कोहरा होगा ,दिल्ली-एनसीआर में 16 जनवरी और 18 जनवरी के बीच शीतलहर चलेगी. आयानगर और रिज इलाके में मंगलवार और बुधवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है. साथ ही तापमान में गिरावट भी शुरू होगी.
चार दिन के लिए येलो अलर्ट
शुक्रवार को मध्यम स्तर का कोहरा होने के कारण सुबह साढ़े आठ बजे पालम एयरपोर्ट के पास दृश्यता 500 मीटर रही. मौसम विभाग ने 17 से 20 जनवरी तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कोहरा अधिक हो सकता है.
19 जनवरी से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
पढ़ें :- 2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस
स्काइमेट वेदर के मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत ने कहा कि 19 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसलिए उस दिन से तापमान बढ़ना शुरू होगा. 23 व 24 जनवरी को कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है. इसके बाद 25 जनवरी से तापमान फिर कुछ कम होगा.