1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वायु सेना बैंड की देशभक्तिमयी धुनों से रोशन हुआ प्रयागराज, लोकप्रिय वाद्य संगीत की प्रस्तुतियां रहीं शामिल 

वायु सेना बैंड की देशभक्तिमयी धुनों से रोशन हुआ प्रयागराज, लोकप्रिय वाद्य संगीत की प्रस्तुतियां रहीं शामिल 

Prayagraj : 80वीं स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर मध्य वायु कमान मुख्यालय के तत्वावधान में वायु सेना स्टेशन बमरौली ने प्रयागराज के ऐतिहासिक चंद्रशेखर आजाद पार्क में एक यादगार संगीतमयी संध्या का आयोजन किया।✍️Shoebrizvi

By HO BUREAU 

Updated Date

Prayagraj : 80वीं स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर मध्य वायु कमान मुख्यालय के तत्वावधान में वायु सेना स्टेशन बमरौली ने प्रयागराज के ऐतिहासिक चंद्रशेखर आजाद पार्क में एक यादगार संगीतमयी संध्या का आयोजन किया। शहर के कोने-कोने से विशाल एवं उत्साहपूर्ण नागरिक समूह इस प्रस्तुति को देखने के लिए उपस्थित हुए। एयर मार्शल तरूण चौधरी, एवीएसएम, वीएसएम, वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ, मध्य वायु कमान की मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति से यह अवसर गौरवान्वित हुआ।

पढ़ें :- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार देगी साड़ी, 3.80 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिलेगा लाभ

राष्ट्र को संगीत से जोड़ने वाली भारतीय वायु सेना की दीर्घ-कालिक परंपरा को कायम रखते हुए नं. 4 वायु सेना बैंड ने उत्कृष्ट संगीतमय प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों, सैन्य रचनाओं, शास्त्रीय संगीत तथा लोकप्रिय वाद्य संगीत की प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। बेमिसाल सटीकता एवं कलात्मक उत्कृष्टता के साथ दी गई प्रस्तुति ने गहरी राष्ट्रीय गौरव को जागृत कर दिया और उसे दर्शकों की तालियों से लागातार सराहना प्राप्त हुई।

इस कार्यक्रम ने रक्षा बलों और नागरिक समुदाय के बीच मजबूत संबंधों को और सुदृढ़ किया, भारतीय वायु सेना की गौरवशाली परंपराओं एवं मूल्यों के प्रति जन-जागरुकता बढ़ाई तथा युवाओं को हमारे राष्ट्र का व्याख्यान करने वाली एकता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरित किया’

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

पढ़ें :- फिल्मी सितारों की रामलीला ने रचा नया कीर्तिमान, 74 करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा

✍️Shoebrizvi

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com