Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा में जन्माष्टमी की तैयारियां, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मथुरा में जन्माष्टमी की तैयारियां, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

By HO BUREAU 

Updated Date

मथुरा में जन्माष्टमी की तैयारियां, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

UP News : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर इस बार जन्माष्टमी का भव्य आयोजन होने जा रहा है। देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालुओं के मथुरा पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा तक प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं, वहीं आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय मथुरा दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कृष्ण जन्मस्थान पर जाकर गौसेवा एवं दर्शन पूजा करेंगे।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को बताया अपरिपक्व, यूपी में नहीं दी कोई बड़ी जिम्मेदारी

मथुरा में जन्माष्टमी की धूम

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा एक बार फिर कान्हा के जन्मोत्सव की साक्षी बनने जा रही है। जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की सजावट और धार्मिक आयोजनों से पूरी कृष्ण नगरी भक्तिमय नजर आने लगी है।

जन्मभूमि पर विशेष आयोजन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। आधी रात जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा, मंदिर परिसर में शंख-घंटों की गूंज के बीच श्रद्धालु कान्हा के जयकारे लगाएंगे।

जन्माष्टमी पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन से निगरानी और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था

मथुरा-वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, यातायात, पेयजल, चिकित्सा और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

पढ़ें :- STF और पुलिस ने 30 हजार कोडीन कफ सिरप की बोतलों को पकड़ा

वृंदावन में भी उत्साह

मथुरा के साथ-साथ वृंदावन में भी जन्माष्टमी को लेकर खासा उत्साह है। बांके बिहारी मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। गलियों से लेकर मंदिरों तक हर तरफ राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयकारे सुनाई देंगे।

कृष्ण जन्माष्टमी 2026 को लेकर मथुरा-वृंदावन पूरी तरह तैयार है। आस्था, भक्ति और उल्लास के इस पर्व में देशभर से आने वाले श्रद्धालु कान्हा के जन्मोत्सव के साक्षी बनेंगे। हमारे संवाददाता मोहम्मद फ़ारूक़ ने दुल्हन की तरह सजाए गए मथुरा वृंदावन एवं श्री कृष्ण जन्मस्थान जाकर देश के कौने कौने से आए श्रद्धालुओं से अलग अलग बात करी तथा हमारे वीडियो जर्नलिस्ट ने मथुरा वृंदावन की सजावट की भव्यता को अपने कैमरे में कैद किया।

मोहम्मद फारूक

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

पढ़ें :- योगी सरकार का चित्रकूट के हस्तशिल्पियों को बड़ा तोहफा, ODOP उत्पादों को जेम पोर्टल से जोड़कर दिया डिजिटल बाजार का मंच

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

Advertisement