Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Eid ul-Adha: राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी ईद-उल-अजहा की बधाई

Eid ul-Adha: राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी ईद-उल-अजहा की बधाई

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 10 जुलाई 2022। ईद-उल-अजहा के अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये त्योहार हमें मानवता की भलाई के लिए प्रेरित करता है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि “ईद मुबारक! ईद-उल-अजहा की बधाई। यह त्योहार हमें मानव जाति की भलाई, सामूहिक कल्याण और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करे।”

पढ़ें :- मंगोलिया पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय साझेदारी को करेंगे मजबूत

इस त्योहार पर पीएम मोदी के अलावा देश के राष्ट्रपति की ओर से भी लोगों को बधाई संदेश दिया गया। राष्ट्रपति कोविंद ने देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा “ईद-उज़-ज़ुहा के अवसर पर, सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे मुस्लिम भाइयों-बहनों को मुबारकबाद। ईद-उज़-ज़ुहा का त्‍योहार बलिदान और मानव सेवा का प्रतीक है। आइए, इस अवसर पर मानव जाति की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने और देश की खुशहाली तथा समग्र विकास के लिए काम करने का संकल्‍प लें।”

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सभी को बकरीद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “ईद मुबारक! #EidAlAdha का पावन अवसर सभी के लिए एकता की भावना का सूत्रपात करे और सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशियाँ लाए।”

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

 

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “सभी देशवासियों को ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारक़बाद। आप सभी स्वस्थ रहें, खुश रहें और ये त्योहार आप सभी के जीवन में ख़ूब तरक़्क़ी लेकर आए।

Advertisement