भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने अपने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते’ से सम्मानित किया है। मालूम हो कि तिमोर-लेस्ते देश में यह पुरस्कार सार्वजनिक सेवा और शिक्षा, सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण में उनकी उपलब्धियों के सम्मान में दिया जाता है।
Updated Date
नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने अपने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते’ से सम्मानित किया है। मालूम हो कि तिमोर-लेस्ते देश में यह पुरस्कार सार्वजनिक सेवा और शिक्षा, सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण में उनकी उपलब्धियों के सम्मान में दिया जाता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ट्वीट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच गहरे संबंधों और आपसी सम्मान को उजागर करता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि राष्ट्रपति जी को ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित होते देखना हमारे लिए गर्व की बात है। यह हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों और आपसी सम्मान को दर्शाता है। यह कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में उनके उल्लेखनीय योगदान की मान्यता भी है।