1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुरः राम सहाय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने फांसी लगाकर दे दी जान, शिकायतों से चल रहे थे परेशान

कानपुरः राम सहाय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने फांसी लगाकर दे दी जान, शिकायतों से चल रहे थे परेशान

यूपी के कानपुर जिले में स्थित राम सहाय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। वह विद्यालय की अंदरुनी राजनीति से परेशान थे।

By Rajni 

Updated Date

कानपुर। यूपी के कानपुर जिले में स्थित राम सहाय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। वह विद्यालय की अंदरुनी राजनीति से परेशान थे। उन्होंने 6 महीने पहले यहां आयोग से नियुक्ति होने पर ज्वाइन किया था।

पढ़ें :- हाथरस कांडः भगदड़ में कासगंज के नौ लोगों की भी मौत, परिजनों में कोहराम

सुकांत सरकार (56) कल्याणपुर बिठूर रोड के शीतल अपार्टमेंट में रहते थे। उनके साथ पत्नी जया सरकार और छोटा बेटा सुजल था। जबकि बड़ा बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद बेंगलुरु में नौकरी करता है। सुकांत सरकार कल्याणपुर के बैरी में स्थित राम सहाय इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल थे। 6 महीने पहले ही आयोग से उनका ट्रांसफर नवोदय स्कूल आसाम से यहां किया था।

पत्नी ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह काफी देर तक बाथरूम से नहीं निकले। उन्होंने सोसाइटी के लोगों की मदद से बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। वहां वह दुपट्‌टे से फंदे के सहारे लटक रहे थे। पत्नी ने बताया कि वह कॉमर्स के बहुत अच्छे टीचर और खुशमिजाज व्यक्ति थे।

उन्होंने कानपुर के राम सहाय इंटर कॉलेज में 12 नवंबर, 2022 को ज्वाइन किया था। उनके खिलाफ कोर्ट से लेकर DIOS ऑफिस तक तमाम शिकायतें की गई थीं। इन्हीं सब चीजों को लेकर वह मानसिक तनाव में रहते थे। हम लोग कानपुर में पनकी के रहने वाले थे। इसके चलते कानपुर बहुत उम्मीदों के साथ आए थे। लेकिन यहां शिक्षकों की राजनीति ने बच्चों से अच्छा शिक्षक और मेरा पति छीन लिया।

सूचना पर पहुंची कल्याणपुर थाने की पुलिस ने उनका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सुसाइड की जानकारी मिलते ही इंटर कॉलेज के कई शिक्षक और शिक्षक नेता पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। कल्याणपुर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि परिवार के लोग जो भी तहरीर देंगे, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- ट्राला से टक्कर के बाद पिकअप में लगी आग, दो की जलकर मौत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com