1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Hardoi में पुलिस गिरफ्त से कैदी फरार, फिंगर प्रिंट वैरिफिकेशन के लिए लाया गया था कैदी, मचा हड़कंप

Hardoi में पुलिस गिरफ्त से कैदी फरार, फिंगर प्रिंट वैरिफिकेशन के लिए लाया गया था कैदी, मचा हड़कंप

यूपी के हरदोई जिले से एक बार फिर पुलिस गिरफ्त से कैदी फरार हो गया है। घटना के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी को कासिमपुर थाना क्षेत्र से दो पुलिस कर्मी अदालत में हाजिर

By up bureau 

Updated Date

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले से एक बार फिर पुलिस गिरफ्त से कैदी फरार हो गया है। घटना के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी को कासिमपुर थाना क्षेत्र से दो पुलिस कर्मी अदालत में हाजिर करने के लिए लाए थे, जिसके लिए उसका वेरिफिकेशन होना था। अभियोजन कार्यालय में अंगुल छाप सत्यापन के लिए सेशन हवालात से लाया गया था। इसी दौरान वो पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?

कासिमपुर थाना क्षेत्र के घुसपहा निवासी मनोज पर वर्ष 2011 में भारतीय दंड संहिता की धारा 3/25 अवैध रूप से हथियार रखने का मामला दर्ज हुआ था। समय से अदालत में हाजिर न होने पर उस पर नॉन बेलेबल वारंट किया गया था। जिसके बाद कासिमपुर पुलिस ने उसको पकड़ा। आरोपी मनोज को कासिमपुर से कांस्टेबल विकास यादव और होमगार्ड किशोरी कुमार प्राइवेट वाहन से लेकर हरदोई कोर्ट आए थे। अंगुल छाप सत्यापन के लिए सेशन हवालात से आरोपी को अभियोजन कार्यालय लाया गया। इसके बाद वारंटी पुलिस को चकमा देकर हिरासत से फरार हो गया। घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीम लगाई गई है, लेकिन अभी तक आरोपी का कुछ भी पता नहीं चल सका है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com